बाल बता सकते हैं आपकी हेल्थ का रिपोर्ट कार्ड! एक्सपर्ट से जानिए शरीर में क्या चल रहा है

Hair Reveals About Your Health: बाल या स्कैल्प में बदलाव होना शरीर में किसी कमी या बीमारी का संकेत हो सकता है. हालांकि, सीधे तौर पर पता नहीं लगाया जा सकता, लेकिन एक्सपर्ट ने एक वीडियो के जरिए कुछ चीजें बताई हैं. इन्हें हम आपके साथ भी साझा कर रहे हैं. 

Hair Reveals About Your Health

जरूरत से ज्यादा बाल झड़ना. Image Credit- AI

बाल सिर्फ आपकी खूबसूरती ही नहीं बढ़ाते, बल्कि कई बार शरीर की अंदरूनी सेहत का भी संकेत देते हैं. अगर अचानक बाल ज्यादा झड़ने लगें या समय से पहले सफेद होने लगें तो यह सिर्फ हेयर केयर की कमी नहीं है, बल्कि शरीर में पोषण की कमी या हार्मोनल गड़बड़ी भी हो सकती है. इसको लेकर एक्सपर्ट डॉक्टर आरोही का कहना है कि डैंड्रफ या बाल झड़ने जैसे संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि यह शरीर में होने वाली कमी की ओर इशारा करता है. आइए जानते हैं कि बालों में होने वाले कौन से बदलाव आपकी हेल्थ के बारे में क्या बताते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा बाल झड़ना

दिनभर में 100 बाल झड़ना नॉर्मल माना जाता है, लेकिन अगर इससे ज्यादा बाल गिर रहे हैं या बालों तेजी से टूट रहे हैं तो इसके पीछे आयरन की कमी, विटामिन डी या ओमेगा एसिड की कमी हो सकती है. इसलिए अपने आहार पर ध्यान दें. 

जरूरत से पहले बाल सफेद होना

कम उम्र में बाल सफेद होना कई वजहों से हो होता है, लेकिन कई बार शरीर में होने वाली कमी की वजह से भी हो जाता है. इसलिए बाल सफेद होना भी विटामिन B12 की कमी का संकेत भी हो सकता है. 

विज्ञापन

बाल बहुत रूखे और बेजान होना

अगर बाल अचानक अपनी चमक खो दें और बहुत रूखे महसूस हों तो इसके पीछे शरीर में पानी की कमी, प्रोटीन की कमी या ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी की कमी हो सकती है. ऐसा हेयर ट्रीटमेंट लेने की वजह से भी हो सकता है. 

बाल बहुत पतले होना

अगर पहले घने बाल थे और धीरे-धीरे पतले होने लगे हैं तो यह हार्मोनल बदलाव का संकेत हो सकता है. ऐसा महिलाओं में PCOS, थायरॉयड डिसऑर्डर या मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव आदि नजर की वजह से भी हो सकता है. 

विज्ञापन

स्कैल्प पर ज्यादा डैंड्रफ और खुजली होना 

लगातार डैंड्रफ या स्कैल्प में खुजली होना सिर्फ सफाई की कमी नहीं होती. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो फंगल इंफेक्शन, सेबोरिक डर्मेटाइटिस, सोरायसिस या एलर्जी आदि हो सकती है. आप डॉक्टर की मदद से इस बात का ख्याल रखें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ