गमले में पानी जमा होने से सड़ रही हैं जड़ें? मिट्टी में मिलाएं ये 3 चीजें, ड्रेनेज हो जाएगा बेहतर

Plant Drain Tips: बारिश के मौसम में अक्सर गमले में पानी जाता है और मिट्टी खराब होने लगती है. इसकी वजह से पौधे की ग्रोथ नहीं होती और पत्ते सूखने लग जाते हैं. 

Gamle main pani jama hona

मिट्टी में क्या मिलाएं? Image Credit- News24

विज्ञापन

Gamle main pani jama hona: अगर गमले में पानी लंबे समय तक जमा रहता है तो पौधों की जड़ें सड़ सकती हैं और उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है. इसलिए बरसात में इस बात पर खास ध्यान दें, क्योंकि मिट्टी में मोटी रेत, कोकोपीट और पर्लाइट जैसी चीजें मिलाने से ड्रेनेज बेहतर होता है. इससे पानी आसानी से निकल जाता है और जड़ों को हवा मिलती रहती है. साथ ही, सही मात्रा में पानी देना और गमले के ड्रेनेज होल को चेक करना भी जरूरी है. वो चीजें क्या हैं और इनका कैसा इस्तेमाल किया जा सकता है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- बेली फैट कम करने में मदद कर सकती है यह ड्रिंक, जानिए बनाने का आसान तरीका

विज्ञापन

मिट्टी में क्या मिलाएं? | Gamle Mein Pani Jama Hona 

मोटी रेत का इस्तेमाल करें? 

गमले की मिट्टी में मोटी नदी की रेत मिलाने से पानी आसानी से नीचे की ओर निकल जाता है. इससे मिट्टी सख्त नहीं होती और जड़ों तक हवा भी पहुंचती रहती है. आप थोड़ी मात्रा में रेत को मिलाएं और बहुत महीन रेत का इस्तेमाल न करें. 

नारियल की भूसी डालें 

कोकोपीट मिट्टी को हल्का और भुरभुरा बनाता है. यह जरूरत के अनुसार नमी बनाए रखता है और पानी की नमी और बाहर निकलने के रास्ते को बनाए रखता है. आप नारियल की भूसी का इस्तेमाल इसे पहले हल्का गीला करके करें और फिर मिट्टी में अच्छी तरह मिला दें. 

ईंट के छोटे टुकड़े आएंगे काम 

पर्लाइट एक हल्का नेचुरल चीज है, जो मिट्टी में हवा के फ्लो और पानी निकलने के जरिए को बेहतर बनाता है. अगर पर्लाइट आपके पास नहीं है तो साफ और छोटे ईंट के टुकड़ों का भी इस्तेमाल करें. इसे गमले के निचले हिस्से छोटे टुकड़े में इस्तेमाल करें. 

विज्ञापन

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • इसका इस्तेमाल करते वक्त गमले के नीचे बना ड्रेनेज होल का भी ध्यान रखें. कई बार चीजें डालने के चक्कर में होल हमेशा बंद हो जाता है. 
  • पौधों को तभी पानी दें, जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखी महसूस हो. वरना जरूरत से ज्यादा पानी डालने से परेशानी पैदा हो जाती है. 
  • ऐसे गमले चुनें जिनमें पानी आसानी से बाहर निकल सके. साथ ही, बारिश के दौरान गमलों में लगातार पानी जमा न रहने दें. 

इसे भी पढ़ें- बार-बार धीमी पड़ जाती है गैस की आंच? अपनाएं ये आसान किचन हैक्स, मिनटों में मिलेगी तेज फ्लेम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ