हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नौतपा की गर्मी से निपटना है तो बनाकर पी लीजिए ये 3 देसी ड्रिंक्स, शरीर को मिल जाएगी ठंडक

Best Cooling Drinks: तपती गर्मी में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है. ऐस में यहां आपके लिए ऐसी ही 3 ड्रिंक्स बनाने का तरीका दिया जा रहा है जो शरीर की गर्माहट को कम करके कूलिंग इफेक्ट्स देती हैं.

विज्ञापन
घर पर इस तरह बनाएं कूलिंग ड्रिंक्स.

Desi Cooling Drinks: नौतपा शुरू हो चुका है और अपने साथ लेकर आया है तपा देने वाली गर्मी. पृथ्वी मानो आग का गोला बन गई है और 2 मिनट भी AC के बिना रहना मुश्किल हो गया है. ऐसे में खुद को ठंडा रखना बेहद जरूरी है. कुछ ऐसी देसी ड्रिंक्स हैं जो शरीर को इस समय में ठंडक देने का काम करती हैं. इन ड्रिंक्स से शरीर की गर्माहट कम होती है और कूलिंग इफेक्टस मिलते हैं सो अलग. तो चलिए, बिना देरी किए आप भी जान लीजिए इन देसी कूलिंग ड्रिंक्स को बनाने का तरीका.

यह भी पढ़ें – Protein Rich Breakfast: प्रोटीन से भरपूर ये 5 नाश्ते मसल्स को बना देंगे स्ट्रॉन्ग

गर्मियों में देसी कूलिंग ड्रिंक्स

सत्तू ड्रिंक

विज्ञापन

शरीर को ठंडा रखने के लिए सत्तू (Sattu) पिया जा सकता है. उत्तरी भारत में खासतौर से जौ या चने का सत्तू खाया व ड्रिंक बनाकर पिया जाता है. सत्तू एक देसी और हेल्दी ड्रिंक है जो दिन में किसी भी समय पी जा सकती है. यह ना सिर्फ शरीर को ठंडा रखती है बल्कि इससे प्रोटीन और फाइबर भी मिलता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. पिसा हुआ सत्तू लेकर एक गिलास में 2 चम्मच डालें और इसके साथ ही पानी डालकर मिला लें. आप इसे मीठा बनाना चाहते हैं तो इसमें चीनी डाल सकते हैं और अगर नमकीन बनाना चाहते हैं तो नमक के साथ ही जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर सकते हैं. बस तैयार है आपकी सत्तू ड्रिंक. इसे ठंडे पानी से बनाएं या बर्फ डालकर पिएं.

आम पन्ना

विज्ञापन

कच्चे आम का पन्ना (Aam Panna) गर्मियों में जरूर पीना चाहिए. आम पन्ना लू से बचाता है और लू के देसी रामबाण इलाज की तरह भी यूज किया जाता है. ऐसे में आम पन्ना जरूर पीना चाहिए. इसे बनाना भी आसान है. सबसे पहले कच्चे आम को उबाल लें. जब यह पक जाए और मुलायम हो जाए तो इसका छिलका हटाकर गूदा निकाल लें. इसमें चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर और कुछ पुदीने के पत्ते डाल लें. अब पानी और बर्फ डालकर इस मिश्रण को ब्लेंड कर लें. बस तैयार है आपका आम पन्ना. इसे ठंडा-ठंडा पिएं. आम पन्ना आपको चिलचिलाती गर्मी से बचाएगा.

बेल का शरबत

विज्ञापन

गर्मियों में बेल का शरबत गली-गली में मिल जाता है. इसे पीने पर गर्माहट कम होती है और शरीर को ठंडक मिलती है सो अलग. यह पाचन के लिए भी बेहद अच्छा कहा जाता है. बेल का शरबत पीने पर शरीर को हाइड्रेशन भी मिल जाती है. शरबत बनाने के लिए बेल के फल को तोड़कर इसका गूदा निकाल लें. इसे अच्छे से मैश कर लें और इसमें पानी मिला लें. अब इसमें पिसी हुई चीनी या फिर गुड़ मिला लें. कुछ बर्फ के टुकड़े मिलाएं और ठंडा-ठंडा पिएं.

आप इन ड्रिंक्स को रोजाना पी सकते हैं. चाहे तो सुबह-शाम भी इन्हें पिया जा सकता है. गर्मियों में सेहत अच्छी रखने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है. इसीलिए इन कूलिंग देसी ड्रिंक्स को जरूर पिएं.

विज्ञापन

बिना धूप लगाए भी बनाया जा सकता है हरी मिर्च का अचार, बस 10 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola