Protein Rich Breakfast: प्रोटीन से भरपूर ये 5 नाश्ते मसल्स को बना देंगे स्ट्रॉन्ग

नाश्ता प्रोटीन से भरपूर हो तो दिन को किक स्टार्ट मिलता है और शरीर में एनर्जी रहती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए प्रोटीन से भरपूर कुछ अच्छे ब्रेकफास्ट ऑप्शन कौन से हैं.

Protein Rich Breakfast
1 / 7
Protein Rich Breakfast

Protein Rich Breakfast: सुबह का नाश्ता सेहतमंद होना जरूरी है. साथ ही, नाश्ता ऐसा होना चाहिए जिसे खाने के कई घंटों बाद तक भूख का एहसास ना हो, दिन को किक स्टार्ट मिले और शरीर में एनर्जी महसूस हो सो अलग. ऐसे में सही नाश्ता चुनना बेहद जरूरी होता है. यहां आपके लिए प्रोटीन से भरपूर ऐसे ही 5 नाश्ते के ऑप्शंस दिए जा रहे हैं जिन्हें तैयार करने में आपको सुबह-सुबह ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी और मसल्स को मजबूती मिलेगी सो अलग.

विज्ञापन

मूंग दाल चीला

मूंग दाल चीला 2 / 7

नाश्ते में मूंग दाल चीला बनाकर खाया जा सकता है. मूंग दाल चीला प्रोटीन से भरपूर होता है. इसमें आप चाहे तो पनीर और अलग-अलग सब्जियां डालकर इसे तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

अंडे की भुजिया और ब्रेड

अंडे की भुजिया और ब्रेड 3 / 7

सुबह अंडे की भुजिया या आमलेट को ब्रेड के साथ खाया जा सकता है. इस नाश्ते से पेट भरते देर नहीं लगती है. वहीं, यह पोषण से भरपूर नाश्ता है.

ओट्स और दूध

ओट्स और दूध 4 / 7

ओट्स फाइबर और प्रोटीन दोनों का ही अच्छा स्त्रोत हैं. ऐसे में हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट चाहिए तो ओट्स चुन सकते हैं. यह स्वादिष्ट तो है ही, साथ ही पेट को लंबे समय तक भरा हुआ भी रखते हैं.

विज्ञापन

ग्रीक योगर्ट और फल

ग्रीक योगर्ट और फल 5 / 7

सादा दही से ज्यादा प्रोटीन ग्रीक योगर्ट में होता है. ऐसे में आप ग्रीक योगर्ट को फलों के साथ खा सकते हैं. इससे शरीर को कैल्शियम और विटामिन भी मिलते हैं.

पनीर टोस्ट

पनीर टोस्ट 6 / 7

पनीर बटर टोस्ट एक अच्छा ब्रेकफास्ट ऑप्शन है. टोस्ट बनाने के लिए होल व्हीट ब्रेड चुनें. इसपर पनीर लगाकर खाएं. पनीर की भुर्जी भी बनाई जा सकती है.

विज्ञापन

क्यों जरूरी है प्रोटीन

क्यों जरूरी है प्रोटीन 7 / 7

प्रोटीन शरीर की मसल्स को रिपेयर करने और मजबूत बनाने में मददगार होता है. प्रोटीन से शरीर को एनर्जी मिलती है और कमजोरी दूर होती है. वहीं, वेट लॉस के लिए भी प्रोटीन जरूरी है. यह भी पढ़ें – क्या खाने-पीने से बढ़ता है यूरिक एसिड? आज से ही छोड़ दीजिए ये गलतियां करना अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन