Skin Care Routine: दिनभर धूल, पसीना और प्रदूषण में रहने से स्किन अपनी नेचुरल चमक खोने लगती है. ऐसे में सिर्फ चेहरा धो लेना ही काफी नहीं होता. अगर फेस वॉश के बाद अगले 2 मिनट में सही स्किनकेयर किया जाए तो स्किन लंबे समय तक हाइड्रेटेड, मुलायम और नेचुरली ग्लोइंग बनी रह सकती है. आइए जानते हैं कि चेहरा धोने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए. इन तरीकों आप आप भी अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- गमले में पानी जमा होने से सड़ रही हैं जड़ें? मिट्टी में मिलाएं ये 3 चीजें, ड्रेनेज हो जाएगा बेहतर
तौलिये से हल्के हाथों से चेहरा सुखाएं
चेहरा धोने के बाद स्किन को रगड़कर पोंछने की बजाय साफ और मुलायम तौलिये से हल्के-हल्के थपथपाकर सुखाएं. इससे स्किन पर असर कम होता है और जलन या रूखापन कम होता है.
2 मिनट के अंदर मॉइश्चराइजर लगाएं
स्किन धोने के बाद उसमें मौजूद नमी जल्दी कम होने लगती है. इसलिए 2 मिनट के भीतर अपनी स्किन टाइप के हिसाब मॉइश्चराइजर लगाएं. इससे नमी स्किन में लॉक हो जाती है और चेहरा लंबे समय तक फ्रेश दिखाई देता है.
सुबह के समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें
अगर आप सुबह चेहरा धो रहे हैं तो मॉइश्चराइजर के बाद कम से कम SPF 30 या उससे अधिक वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं. यह स्किन को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाने में मदद करती है और समय से पहले होने वाली झुर्रियों व टैनिंग का खतरा कम करती है.
रात में सीरम का इस्तेमाल करें
रात के समय चेहरा धोने के बाद विटामिन C, हाइलूरोनिक एसिड या नियासिनामाइड जैसे इंग्रीडिएंट वाला सीरम लगाया जा सकता है. इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा रातभर रिपेयर हो सके.
- इन गलतियों से बचना चाहिए?
- आपको चेहरे पर बहुत ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. आप गुनगुना पानी इस्तेमाल करें, क्योंकि यह बेस्ट माना जाता है.
- बार-बार फेस वॉश का इस्तेमाल न करें और अगर कर रहे हैं तो अच्छी क्वालिटी का इस्तेमाल करें.
- चेहरे पर दाने हैं तो गंदी तौलिया बिल्कुल ना इस्तेमाल करें. इससे परेशानी ज्यादा बढ़ जाएगी.
इसे भी पढ़ें- बेली फैट कम करने में मदद कर सकती है यह ड्रिंक, जानिए बनाने का आसान तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
11 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
12 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
14 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines