मुगल राजा रोज नाश्ते में क्या खाते थे? जानिए उनकी सुबह की थाली में क्या-क्या होता था

Mughals Breakfast: आप रोज नाश्ते में चाय, अंडा, चीला आदि खाते होंगे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है मुगल राजा कैसा नाश्ता खाना पसंद किया करते थे? आइए जानते हैं मुगलों के दौर में कैसा होता था ब्रेकफास्ट?

Mughal Breakfast Dishes

मुगलों का नाश्ता कैसा होता था? (Image: AI)

Mughals Breakfast Diet: ब्रेकफास्ट सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है, जिसे अक्सर लोग छोड़ देते हैं या फिर बहुत लेट करते हैं. इससे शरीर को पूरा दिन एनर्जी मिलती है और बार-बार भूख भी नहीं लगती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि जहां आज के वक्त में हम बेड, टेबल और कुर्सियों पर बैठकर भोजन करते हैं. वहीं, मुगल बादशाहों के लिए खाना खाने के लिए जमीन पर एक कपड़ा बिछता था, जिसके ऊपर गद्दा व कुशन रखे जाते थे, जिसपर बैठकर राजा और उनके साथी खाना खाते थे. जमीन पर बैठकर खाना खाने के भी कई फायदे होते हैं, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मुगल कैसा नाश्ता करते थे?

अब आते हैं अपने मुख्य सवाल पर कि मुगल राजाओं को नाश्ते में क्या परोसा जाता था? मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, उनकी थाली कई तरह के व्यंजनों से भरी रहती थी, इसमें कोरमा, कबाब, पुलाव, रोटियां और मीठे व्यंजन, ताजे और सूखे फल, अचार, भारतीय मसालों से बने पकवान आदि शामिल रहते थे. इस नाश्ते को खाने के बाद उनका शरीर पूरा दिन एनर्जी से भरा रहता था और उन्हें बार-बार भूख भी नहीं लगती थी. इसके अलावा, कुछ व्यंजन आधे पके रखे जाते थे, ताकि राजा के मांगने पर सेवक उन्हें तुरंत पका कर दे सकें.

कैसी होती थी मगलों की थाली?

विज्ञापन

आपको जानकर हैरानी होगी कि बादशाहों के खाने की थाली पकवानों से भरे होने के साथ-साथ बहुत अच्छी तरह सजी हुई रहती थी. रसोइये अपने हुनर का इस्तेमाल कर थाली को शानदार, रंग-बिरंगी और सोने-चांदी की कटोरियों आदि से अच्छे से सजा कर भेजते थे, ताकि उनके खाने का मजा दुगना हो जाए. इसी के साथ उनकी थाली में फूलों को भी रखा जाता था, जिसे लेकर माना जाता है कि उन फूलों से खाने वाले की भूख बढ़ती थी, ताकि वह परोसे गए खाने को अच्छे से खा सके.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ