सिर्फ 1 कप सूजी से कैसे बनाएं ठेले वाले गोलगप्पे? यहां जानिए किन सामग्रियों का किया जाता है इस्तेमाल

Suji Ke Golgappe Kaise Banaye: अगर आपके पास सिर्फ 1 कप सूजी है और आपके समझ नहीं आ रहा है कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाए तो इससे गोलगप्पे तैयार करना बेस्ट हो सकता है. हम आपके साथ घर पर परफेक्ट गोलगप्पे बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं.

Rava Golgappa Recipe

सूजी के गोलगप्पे बनाने का सही तरीका

Rava Golgappa Recipe: गोलगप्पे का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। इसका चटपटा पानी और मीठी चटनी का मेल सच में दुनिया का बेस्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है. खास बात यह है कि बच्चे हों या फिर बड़े, गोलगप्पे हर किसी की फेवरेट लिस्ट में शामिल होते हैं और यह एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे खाने की सीमा नहीं होती. अगर कोई खाने बैठ जाए तो आसानी से 10 गोलगप्पे खा सकता है. सड़क किनारे सूजी और आटे के गोलगप्पे के साथ खट्टा पानी खाने का अपना अलग ही मजा है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर भी सूजी के गोलगप्पे तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ 1 कप सूजी की जरूरत पड़ेगी, लेकिन बाकी सामग्रियों पर ध्यान देना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

सूजी के गोलगप्पे बनाने का सही तरीका | How to Make Suji Golgappa

अगर आपके किचन में 1 कप सूजी रखी हुई है तो इससे नीचे बताए गए टिप्स की मदद से गोलगप्पे तैयार करने चाहिए.

सामग्री

  • सूजी- 1 कप
  • मैदा- 2 चम्मच
  • बेकिंग सोडा- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हींग- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- फ्राई करने के लिए

सूजी के गोलगप्पे बनाने की विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में सूजी निकालें और मैदा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • मिलाने के बाद 2 चम्मच बेकिंग सोडा, नमक और हींग डाल दें. अब हल्के गुनगुने पानी से आटा गूंथ लें और लगभग 20 मिनट के लिए रख दें.
  • इस दौरान गैस पर एक कड़ाही रखें और तेल गर्म होने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो गैस हल्की कर दें ताकि तेल अच्छी तरह से पक जाए.
  • अब आटे की लोइयां तैयार करें और अपने हिसाब से गोल-गोल गोलगप्पे तैयार करें. आप रोटी बनाकर एक छोटी कटोरी की मदद से भी गोलगप्पे तैयार कर सकते हैं.
  • जब सारे गोलगप्पे तैयार हो जाएं तो गैस तेज करें और तेल गर्म होने दें. तेल गर्म करने के बाद गोलगप्पे डालें और एक प्लेट में निकालें.
  • बस आपके परफेक्ट गोलगप्पे बनकर तैयार हैं, जिसे खट्टे पानी के साथ सर्व किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- Aloo Til Tikki: सर्दियों में आलू के साथ सफेद तिल डालकर बनाएं सुपर क्रिस्पी टिक्की, बाहर से कुरकुरी और अंदर से लाजवाब स्वाद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ