---विज्ञापन---

Hygiene Tips: बिना धोए कपड़े कितने दिनों तक पहन सकते हैं? आप भी नहीं जानते होंगे सही जवाब

Washing Tips: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि वह किसी कपड़े को बिना धोए कितने दिनों तक पहन सकते हैं? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो चलिए जानते हैं जींस से लेकर दूसरे कपड़ों के बारे में ये फेक्ट.

---विज्ञापन---

Winter Tips: सर्दियों के मौसम मे ठंडी हवाएं, कम धूप और मोटे कपड़े धोना किसी बड़े टास्क से कम नहीं लगता. साथ ही, इस मौसम में कपड़ों का सूखना भी काफी हद तक मुश्किल हो जाता है. ऐसे मौसम में लोग कोशिश करते हैं कि पानी से दूर रहे और आराम से दिन गुजारे. यही वजह है कि लोग एक ही कपड़ों को बार-बार पहनने लगते हैं. कई बार तो एक ही स्वेटर या जींस हफ्तों तक बिना धोए चल जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? असल सवाल यही है कि कौन से कपड़े रोज धोने जरूरी हैं और किन्हें कुछ दिन बिना धोए भी पहना जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Winter Hair Care: सर्दियों में झाड़ू जैसे बालों से हो गए हैं परेशान? अंडे के ये 4 हेयर मास्क देंगे पार्लर जैसा स्मूथ ग्लो!

---विज्ञापन---

रोज धोने वाले कपड़े कौन से हैं?

कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जिन्हें पहनने के बाद धोना बेहद जरूरी होता है. जैसे अंडरगार्मेंट्स, मोजे, जिम के कपड़े, लेगिंग्स और एक्टिव वियर. ये कपड़े सीधे शरीर के संपर्क में रहते हैं और इनमें पसीना, नमी और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं. अगर इन्हें 1-2 दिन से ज्यादा बिना धोए पहना जाए तो स्किन इंफेक्शन, खुजली और बदबू जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खासतौर पर जिम या एक्सरसाइज के बाद पहने गए कपड़े तो हर हाल में उसी दिन धोने चाहिए.

हफ्ते में 1 बार धोने वाले कपड़े कौन से हैं?

---विज्ञापन---

सर्दियों में पसीना कम आता है और अक्सर हम इनर लेयर के ऊपर कपड़े पहनते हैं. ऐसे में शर्ट, टॉप, स्वेटर और पैंट जैसे कपड़ों को 3-4 बार पहनने के बाद धोया जा सकता है. अगर आप एसी ऑफिस में काम करते हैं तो जींस या ट्राउजर को भी हफ्ते में एक बार वॉश करना काफी होता है. बस ध्यान रखें कि कपड़े साफ हों, उनमें बदबू न आए और इस्तेमाल के बाद उन्हें खुली हवा में टांग दें ताकि नमी न रहे.

जैकेट और जींस कितने दिनों बाद धो सकते हैं?

---विज्ञापन---

जैकेट सर्दियों में सबसे ऊपर पहनी जाती है, इसलिए उस पर धूल-मिट्टी ज्यादा जमती है. ऐसे में इसे 10-15 दिन में धो देना बेहतर होता है. वहीं जींस को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह बार-बार धोने से खराब न हो, इसलिए आप एक जींस को 10-15 दिन तक आराम से पहन सकते हैं. अगर कपड़े गीले या पसीने वाले हों, तो उन्हें बिना धोए अलमारी में रखने की गलती न करें.

यह भी पढ़ें: घर में रखी ये चीजें ठंड में भी बनाए रखेंगी होंठों की खूबसूरती! महंगे प्रोडक्ट्स खरीदना भूल जाएंगे

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jan 18, 2026 05:45 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola