Meanings Of Roses: फरवरी मोहब्बतों का महीना है, जिसमें इंसान खुलकर अपने प्यार का इजहार करता है. यह सिलसिला रोज डे से शुरू होकर वेलेंटाइन डे तक चलता है. हर साल रोज डे 7 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है और कपल्स एक-दूसरे को लाल गुलाब देते हैं. लाल रंग का फूल वैसे ही प्यार का प्रतीक माना जाता है, लेकिन यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ लाल फूल ही अपने पार्टनर को दें. आप सफेद या फिर पिंक कलर का गुलाब भी दे सकते हैं. हालांकि, बहुत कम लोग हैं जिन्हें इन फूलों के रंग का मतलब पता होगा. अगर आपको नहीं पता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको लाल, सफेद और पिंक रंग के गुलाब के बारे में मतलब के बारे में विस्तार से बताएंगे.
इसे भी पढ़ें- बचे हुए सूखे ब्रेड से हलवा बनाने का तरीका हुआ वायरल, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप तैयार करने का आसान तरीका
अलग-अलग रंग के गुलाब का मतलब | What is The Meaning Of Gulab Colour
लाल गुलाब- यह गुलाब सच्चे प्यार और गहरे प्यार का प्रतीक है, जो रोमांस को दिखाने का काम करता है. अगर आप अपने पार्टनर से दिल की बात कहना चाहते हैं तो लाल गुलाब खरीदना एकदम परफेक्ट हो सकता है.
गुलाबी गुलाब- यह रंग अपनेपन का है, जिसे केयर और तारीफ करने के लिए दिया जाता है. यह दोस्ती से प्यार की शुरुआत या किसी को खास महसूस कराने के लिए दिया जाता है. अगर आपका प्यार पहली स्टेज पर है तो इसे दिया जा सकता है.
सफेद गुलाब- सफेद रंग शांति और सुकून के लिए इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपका रिश्ता सादगी या सच्चाई को रेखांकित करता है तो सफेद रंग का गुलाब देना बेस्ट रहेगा. यह सच्चे इरादे से पार्टनर को दिया जाता है.
पीला गुलाब- यह रंग दोस्ती का होता है जब पार्टनर अपने दूसरे पार्टनर को खुशी और पॉजिटिव एनर्जी का संकेत देता है. यह उन लोगों के लिए होता है, जिन्हें आप दोस्त के तौर पर खास मानते हैं या जिनके साथ आप खुशियां बांटना चाहते हैं.
बैंगनी गुलाब- यह गुलाब पहली नजर के प्यार का प्रतीक है. इस गुलाब के पार्टनर शाही और यूनिक फील करते हैं. अगर आप किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो बैंगनी गुलाब दिया जा सकता है.
नारंगी गुलाब- नारंगी गुलाब जोश, उत्साह और मजबूत रिश्ते का प्रतीक होता है. यह बताता है कि आप सामने वाले की एनर्जी और पर्सनैलिटी को भी इफेक्ट करते हैं.
इसे भी पढ़ें- Rose Day पर पहनें अनन्या पांडे से लेकर दीपिका पादुकोण तक के ये स्टाइलिश आउटफिट, पार्टनर तारीफ करते नहीं थकेगा
संबंधित खबरें
लौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
34 mins agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
14 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
16 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
17 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
20 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
21 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
22 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
23 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 day agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines