हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पिंपल होने का मुख्य कारण क्या है? एक्सपर्ट ने बताई वजह, जानिए किस फेस पैक से दूर होंगे मुंहांसे

Face Pack For Pimples: अगर आपको भी अक्सर पिंपल्स हो जाते हैं तो यहां जानिए क्या है वजह और किस तरह इन पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सकता है. ऐसे कुछ फेस पैक्स हैं जो एक्ने और पिंपल्स को दूर करने में असर दिखाते हैं.

विज्ञापन
जानिए फेस पर पिंपल निकल आए तो क्या करें. Image Credit - Pexels

Pimple Home Remedies: एक्ने और पिंपल्स की दिक्कत ऐसी है जो कभी भी किसी को भी हो सकती है. स्किन अगर जरूरत से ज्यादा ऑयली हो, डेड स्किन सेल्स जम जाएं, बैक्टीरिया त्वचा को अपना घर बना ले या फिर पोर्स क्लोग्ड होने लगें तो पिंपल्स (Pimples) निकलने लगते हैं. मुंहासें छोटे, सूजे हुए दाने होते हैं जो चेहरे के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं. आमतौर पर हफ्तेभर में पिंपल्स ठीक हो जाते हैं लेकिन हर समय चेहरे पर पिंपल अच्छा नहीं लगता है. वहीं, चेहरे पर बार-बार पिंपल्स क्यों निकलते हैं यह भी एक बड़ी दिक्कत है. ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया कि वो कौन सी गलतियां हैं जो पिंपल्स का कारण बनती हैं. साथ ही, जानिए किन फेस पैक्स (Face Packs) से पिंपल्स कम हो सकते हैं और चेहरा निखरा हुआ नजर आता है.

पिंपल्स क्यों होते हैं

एक्सपर्ट ने बताया कि आपकी ये 3 गलतियां पिंपल्स होने का कारण बन सकती हैं –

ओवर वॉशिंग – चेहरे को जरूरत से ज्यादा धोया जाए या दिन में 3 से 4 बार चेहरा फेस वॉश से साफ किया जाए तो इससे स्किन के नेचुरल ऑयल्स हट जाते हैं. इससे स्किन और ज्यादा सीबम या ऑयल प्रोड्यूस करती है और ब्रेकाउट्स ज्यादा होते हैं जिससे चेहरे पर पिंपल्स ज्यादा नजर आते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बालों को जड़ों से सिरों तक मजबूत बनाएगा यह स्प्रे, एक्सपर्ट ने कहा घर पर तुरंत बनाकर कर लीजिए तैयार, नहीं टूटेंगे बाल

बार-बार चेहरा छूना – लैपटॉप छूना, फोन स्क्रॉल करना और फिर बार-बार चेहरा छूना पिंपल्स की वजह बनता है. इसके अलावा चेहरे को हाथों पर लेकर बैठे रहने पर कीटाणु और गंदगी चेहरे पर लगते रहते हैं. इससे त्वचा क्लॉग्ड हो जाती है और एक्ने (Acne) होता है.

विज्ञापन

गलत तेलों का इस्तेमाल – चेहरे पर अक्सर ही लोग ऑयल लगाते हैं. लेकिन, गलत तेलों को लगाने पर ये तेल स्किन पर परत बनाते हैं और एक्ने की दिक्कत और बुरी हो जाती है. बहुत से लोग चेहरे पर सुबह या रात के समय नारियल का तेल भी लगाते हैं. लेकिन, इसके बजाय स्किन फ्रेंडली तेल जैसे जोजोबा ऑयल, रोजहिप ऑयल या कुमकुमादी तेल चेहरे पर लगाए जा सकते हैं.

पिंपल्स हटाने के लिए लगाएं ये फेस पैक्स

विज्ञापन

शहद और दालचीनी का फेस पैक पिंपल्स को दूर करने में असरदार होता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में एक चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाया जा सकता है. चेहरे पर इसे 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं. इस फेस पैक को धोने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें. शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण और दालचीनी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स का खात्मा कर देते हैं.

दही और हल्दी का फेस पैक (Dahi Haldi Face Pack) भी पिंपल्स कम करने के लिए कमाल का साबित होता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दही में आधा चम्मच हल्दी मिला लें. मिक्स करके चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. यह फेस पैक चेहरे से पिंपल्स हटाता है और चेहरे को ग्लोइंग बनाता है सो अलग.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Lohri 2026: लोहड़ी पर सेलेब्स की तरह तैयार होना है तो यहां से ले लीजिए आइडिया, इन लुक्स को आप भी कर सकती हैं कैरी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola