Lohri 2026: लोहड़ी पर सेलेब्स की तरह तैयार होना है तो यहां से ले लीजिए आइडिया, इन लुक्स को आप भी कर सकती हैं कैरी

Lohri Looks: सेलेब्रिटीज की तरह ही लोहड़ी पर आप भी तैयार होकर बेहद खूबसूरत नजर आएंगी. यहां आपके लिए लोहड़ी पर पहनने के लिए कुछ बेहद खूबसूरत आउटफिट आइडियाज दिए गए हैं.

Lohri 2026 Looks

Lohri Outfit Ideas: लोहड़ी पर आप भी इस तरह हो सकती हैं तैयार.

Lohri 2026: हर साल जनवरी में लोहड़ी का त्योहार खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस साल 13 जनवरी, मंगलवार को लोहड़ी है. लोहड़ी के दिन सभी तैयार होकर जश्न मनाते हैं. इस मौके पर लड़कियों को खासतौर से सजना-संवरना अच्छा लगता है. ऐसे में आप भी पटियाला सूट से लेकर अनारकली सूट या को-ओर्ड सेट लोहड़ी पर कैरी कर सकती हैं. यहां आपके लिए खासतौर से लोहड़ी के सेलेब्रिटी इंस्पायर्ड आउटफिट आइडियाज (Lohri Looks) दिए गए हैं जिन्हें देखकर आप भी अपना लुक डिसाइड कर सकती हैं.

विज्ञापन

सेलेब्रिटी से इंस्पायर्ड लोहड़ी के आउटफिट आइडियाज | Celebrity Inspired Lohri Outfit Ideas

सादगी से भरा शहनाज गिल का यह लुक लोहड़ी के लिए परफेक्ट है. पिंक कलर के डुअल शेड वाले सूट सेट पर सिल्वर डिटेलिंग है. शहनाज ने अपने पूरे लुक को सिंपल रखते हुए लाइट मेकअप किया है. कानों में झुमके, हाथों में चूड़ियां और अंगूठी एक्सेसरीज में कैरी करते हुए शहनाज ने अपने लुक को कंप्लीट किया है.

विज्ञापन

शहनाज का ये फुल स्लीव सूट भी कुछ कम खूबसूरत नहीं है. गाजरी रंग के इस सूट पर मल्टीकलर की एंब्रोइडरी है. बड़े झुमकों के साथ शहनाज ने अपने लुक को पूरा किया है. बोल्ड आई मेकअप और खुले बाल इस लुक पर चार-चांद लगा रहे हैं.

आसमानी रंग का यह अनारकली सूट जितना जैस्मिन भसीन पर फब रहा है उतना ही आप पर भी स्टाइलिश नजर आएगा. जैस्मीन ने इस प्रिंटेड अनरकली सूट के साथ एक्सेसरीज में झुमके, कड़े और रिंग्स कैरी किए हैं. जैस्मीन के शिम्मरी मेकअप से पूरा लुक सुंदर नजर आ रहा है. सर्दियों में इस फुल स्लीव सूट को गर्म इनर के साथ पहन लिया जाए तो ठंड का एहसास भी नहीं होगा.

विज्ञापन

लोहड़ी के मौके पर अगर आप भी चाहती हैं कि हर नजर बस आपको ही देखती रह जाए तो सोनम बजवा की तरह गोल्डन या ब्रॉन्ज कलर का सूट पहन सकती हैं. पूरी तरह सिप्पी-मोती से जड़े इस अनारकली सूट के साथ सोनम ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है. सोनम ने बालों को खोलने के बजाय ढीली चोटी बनाई है. आप चाहे तो चोटी पर परांदा भी लगा सकती हैं.

लोहड़ी के दिन कुछ लाइट और कैजुअल पहनकर ऑफिस (Lohri Office Look) जाना चाहती हैं तो सोनम का यह लुक देखें. लाइट ब्लू कलर के इस सूट पर डार्क ब्लू से डिटेलिंग हो रखी है. सोनम ने हाथों में ब्लू कलर की ही चूड़ियां पहनी हैं. आप भी सोनम से इंस्पिरेशन लेकर इस तरह का पेस्टल आउटफिट कैरी कर सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ