दिखने में एक जैसे लेकिन अलग हैं टोफू, पनीर और एनालॉग पनीर! जानिए कौन-सा है बेहतर ऑप्शन

टोफू, पनीर और एनालॉग पनीर तीनों एक जैसे दिखते हैं, लेकिन हेल्थ के हिसाब से बिल्कुल अलग हैं. टोफू और पनीर हेल्दी ऑप्शन है, जबकि एनालॉग पनीर सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता.

difference between paneer tofu analog paneer

टोफू, पनीर और एनालॉग पनीर में अंतर जानिए. Image Credit- AI

पनीर वेजिटेरियन लोगों के लिए सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक है. लोग डाइट में पनीर और इससे बनी चीजें खाते हैं, क्योंकि यह हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती हैं. इसलिए बाजार में भी पनीर की कई तरह की वैरायटी देखने को मिलती है. टोफू, पनीर और एनालॉग पनीर पहली नजर में ये तीनों लगभग एक जैसे दिखते हैं, लेकिन असल में होते नहीं हैं. उन्हें बनाने का तरीका काफी अलग है. कुछ लोग पनीर में मिलावट करते हैं जो हेल्थ के लिए ठीक नहीं माने जाते. अगर आप हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं या वजन कम करने, मसल्स बनाने या हार्ट हेल्थ का ध्यान रखते हैं तो इनके बीच का फर्क जानना जरूरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

टोफू क्या होता है?

टोफू को सोया मिल्क से बनाया जाता है. सोया दूध को जमाकर इससे ही टोफू तैयार किया जाता है. इसलिए इसे सोया पनीर भी कहा जाता है. हालांकि, यह नॉर्मल पनीर से थोड़ा महंगा होता है.

टोफू के फायदे

अगर इसके फायदे की बात करें तो यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. इसमें सैचुरेटेड फैट बहुत कम होता है और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता. अगर आप वजन घटाने के लिए खा रहे हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन है.

विज्ञापन

पनीर क्या होता है?

पनीर दूध को फाड़कर बनाया जाता है. यह भारत की थाली का अहम हिस्सा है और प्रोटीन व कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

पनीर के फायदे

अगर पनीर को अच्छी क्वालिटी से बनाया जाए तो प्रोटीन मिलेगा और कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भी देगा. अगर रोजाना इसे खाया जाए तो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

एनालॉग पनीर क्या होता है?

एनालॉग पनीर असली दूध से नहीं बनता. इसे वनस्पति तेल, मिल्क पाउडर, स्टार्च, प्रोटीन और फूड एडिटिव मिलाकर तैयार किया जाता है. इसका इस्तेमाल अक्सर होटल, रेस्टोरेंट और प्रोसेस्ड फूड में लागत कम करने के लिए किया जाता है. मगर यह अच्छा नहीं माना जाता.

क्या एनालॉग पनीर खाना चाहिए?

यह असली पनीर से सस्ता होता है, क्योंकि इसे अनहेल्दी चीजों से तैयार किया जाता है. हालांकि, इसका स्वाद और टेक्सचर पनीर जैसा होता है, लेकिन यह शरीर को फायदे नहीं देता.

विज्ञापन

कौन-सा ऑप्शन बेहतर है?

एक्सपर्ट एनालॉग पनीर से परहेज करने को बोलते हैं. इससे शरीर को फायदे की वजह नुकसान हो सकता है. इसके अलावा, टोफू और पनीर को अपनी जरूरत के हिसाब से तैयार किया जा सकता है. इन दोनों की अपनी अलग खासियत और फायदे हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ