---विज्ञापन---

बच्चे के मुंह से आती है बदबू? पीडियाट्रिशियन ने बताया ओरल हाइजीन नहीं बल्कि इन 3 कारणों से भी हो सकती है यह दिक्कत

Bache Ke Muh Se Badbu Aana: बच्चे के मुंह से बदबू आने को अक्सर ही मुंह की सफाई की कमी या बच्चे का ब्रश ना करना समझ लिया जाता है. लेकिन, यह किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते भी हो सकता है. आइए पीडियाट्रिशियन से जानें क्या है यह दिक्कत.

---विज्ञापन---

Baby Mouth Smell: मुंह से बदबू आना एक ऐसी दिक्कत है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को परेशान कर सकती है. बच्चे भी अक्सर ही मुंह की बदबू का शिकार हो जाते हैं. बच्चों के मुंह से बदबू आती है तो माता-पिता को लगता है कि यह मुंह को ठीक तरह से साफ ना करने के कारण हो रहा है. लेकिन, पीडियाट्रिशियन डॉ. निखिल केडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि बच्चे के मुंह से बदबू आना असल में इन 3 दिक्कतों के चलते भी हो सकता है. यहां जानिए कौन सी हैं ये दिक्कतें.

यह भी पढ़ें- मसीबत को मुतीबक लिखता है बच्चा? यह डिस्लेक्सिया का हो सकता है लक्षण, जानिए क्या है यह लर्निंग डिसऑर्डर

---विज्ञापन---

बच्चे के मुंह से क्यों आती है बदबू

नाक में कोई चीज फंस जाना

बच्चे अक्सर ही खेलते-खेलते कागज, फोम या बटन जैसी चीजें नाक में डाल लेते हैं. अगर यह चीजें नाक में डाली जाएं तो यह अंदर ही अंदर नाक में सड़ती रहती हैं. इससे मुंह और नाक से बदबू आ सकती है.

---विज्ञापन---

साइनस या टॉन्सिल इंफेक्शन

गले या साइनस में बैक्टीरिया पनपने लगता है या कफ जमा होने लगता है तो इस वजह से सांसों से बदबू आ सकती है.

---विज्ञापन---

पेट से जुड़ी समस्या या डिहाइड्रेशन

बच्चे के मुंह से बदबू आने की एक वजह शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है. पानी की कमी से मुंह सूखता है और लार कम बनने की वजह से बैक्टीरिया बढ़ते हैं. इसके साथ ही, एसिड रिफ्लक्स जैसी पेट की दिक्कतें भी मुंह से बदबू आने का बड़ा कारण हो सकती हैं.

---विज्ञापन---

ये आम दिक्कतें भी बन सकती हैं मुंह की बदबू की वजह

  • अगर बच्चा कुछ मीठा खाता है और वो शुगर बच्चे के मुंह में चिपकी रह जाती है तो इससे मुंह से बदबू (Muh Se Badbu) आ सकती है.
  • दूध बच्चे के मुंह और गले में जमा होने से मुंह की बदबू का कारण बनता है.
  • खिलौनों को बच्चे अक्सर ही अपने मुंह में डालते रहते हैं. इन खिलौनों पर गंदगी और बैक्टीरिया चिपका हो और वह बच्चे के मुंह में जाए तो इस कारण बदबू आ सकती है.
  • दांतों को साफ ना करने या दांतों की सड़न के कारण बच्चे के मुंह से बदबू आ सकती है.
  • जीभ की सफाई ना करने पर भी मुंह से बदबू आने की दिक्कत हो जाती है.

कैसे दूर होगी बच्चे के मुंह की बदबू

---विज्ञापन---

मुंह से बदबू आने की परेशानी का पता लगाकर इस परेशानी को दूर करने से मुंह की बदबू भी दूर हो सकती है. बच्चे के खानपान से स्टार्च और शुगर को कम करें. बच्चे का पहला दांत निकलने के बाद से ही डेंटल हाइजीन को मेंटेन करना जरूरी है. बच्चों के लिए अगर माउथवॉश का इस्तेमाल करना है तो बच्चों वाला माउथवॉश ही खरीदकर लाएं, वयस्कों के माउथवॉश बच्चों के लिए ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- डेंगू और वायरल बुखार में क्या अंतर है? डॉक्टर ने कहा ये 3 लक्षण देते हैं Dengue का संकेत, कभी ना करें इग्नोर

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Aug 06, 2026 12:13 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola