घर में पड़ी लौकी से बनाएं 3 लाजवाब नाश्ते, बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Healthy breakfast recipes: घर में रखी लौकी से स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता बनाना अब आसान है. ये 3 आसान और टेस्टी रेसिपी ट्राई करें जिन्हें बच्चे भी शौक से खाएंगे

Lauki Breakfast

घर में पड़ी लौकी से बनाएं 3 टेस्टी नाश्ते.

Morning Breakfast: क्या आप रोज वही पराठा, पोहा और सैंडविच बनाकर बोर हो गए हैं? तो अब अपने घर में पड़ी उस लौकी से बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता. जरूरी नहीं कि लौकी को सिर्फ सब्जी तक ही सीमित रखा जाए. बस थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से ये सब्जी टेस्टी ब्रेकफास्ट में बदली जा सकती है. आइए जानते हैं कि क्या हैं वो 3 आसान और टेस्टी लौकी से बनी हुई रेसिपी. यकीन मानिए बच्चे भी स्वाद लेकर खाएंगे यह नाश्ता.

विज्ञापन
विज्ञापन

लौकी से टेस्टी नाश्ते के विकल्प

लौकी बन डोसा

इस डोसा की खासियत है कि ये मैदे के बजाय चावल के आटे, सूजी और लौकी से तैयार किया जाता है.

विज्ञापन

सामग्री

लौकी – 1 कप (कद्दूकस की हुई)
चावल का आटा- 1 कप
सूजी- 1/2 कप
दही- 1/2 कप
नमक- स्वादानुसार
जीरा- 1/2 चम्मच
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
पानी
तेल/घी- सेकने के लिए

विज्ञापन

बनाने की विधि

  • सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी लें और इसे निचोड़कर इसका पानी न निकालें क्योंकि ये बैटर बनाते समय काम आएगा.
  • अब इस कद्दूकस की हुई लौकी को एक बाउल में डालें और इसमें चावल का आटा, सूजी, दही, नमक, जीरा और हरी मिर्च डालकर सभी को अच्छे से मिला लें.
  • बाउल में जरूरत के हिसाब से पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें और इसे ढककर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, इससे उसका टेक्सचर बेहतर होगा.
  • इसके बाद तवे को गरम करके उस पर तेल लगा लें और तैयार किए हुए बैटर को उस पर हल्का मोटा फैलाएं.
  • अब इसे धीमी आंच पर ढककर पकने दें. डोसे को तब तक पकाएं जब तक वो दोनों तरफ से सुनहरा न हो जाए.
    डोसा बनने के बाद उसे दही, हरी चटनी या सांभर के साथ सर्व करें.

लौकी वड़ी

विज्ञापन

सामग्री –

लौकी- 1 कप (कद्दूकस की हुई)
बेसन- 1 कप
अदरक-हरी मिर्च पेस्ट- 1 चम्मच
हल्दी- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
अजवाइन- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस- 1 चम्मच
ईनो या बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
पानी- जरूरत के अनुसार

विज्ञापन

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी और बेसन डाल लें. और इसमें अदरक-मिर्च पेस्ट, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नींबू का रस डालकर मिला लें.
  • अच्छे से सब मिलाने के बाद थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें. फिर ईनो या सोडा डालकर दोबारा मिला लें.
  • अब इस मिश्रण को स्टीमर प्लेट या एक थाली पर तेल लगाकर फैला लें और इसे 15 से 20 मिनट के लिए भाप में पका लें.
  • अच्छे से पकने के बाद आप इसे ठंडा करके वड़ी के आकार में काटकर या तो सीधा खा सकते हैं या फिर तेल में तड़का लगाकर कुरकुरा करके भी खा सकते हैं.

लौकी सैंडविच

विज्ञापन

सामग्री
लौकी- 1 कप (कद्दूकस की हुई)
बेसन- 1/2 कप
प्याज- 1 (बारीक कटा)
हरी मिर्च- 1
जीरा- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च- 1/2 चम्मच
हल्दी- 1/4 चम्मच
ब्रेड स्लाइस
तेल/घी

बनाने की विधि

विज्ञापन
  • पहले एक बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी को लेकर उसमें बेसन, प्याज, मिर्च, जीरा, नमक, लाल मिर्च और हल्दी डालकर अच्छे से मिला लें.
  • लौकी से निकले पानी की मदद से ही गाढ़ी फिलिंग तैयार करें.
  • अब इस फिलिंग को ब्रेड स्लाइस पर रखकर अच्छी तरह फैला लें.
  • इसके बाद गरम तवे पर तेल या घी डालकर ब्रेड को फिलिंग वाली साइड से नीचे की तरफ रखकर मीडियम फ्लेम पर सेंक लें.
  • जब फिलिंग हल्की सुनहरी हो जाए, फिर पलटकर दूसरी तरफ सेंक लें.

यह भी पढ़ें – हरी मिर्च और धनिया को महीनेभर रखना है ताजा तो आज ही करें यह काम, जल्दी नहीं होंगे खराब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ