बालों के लिए ऑयल बेहतर है या सिरम? हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब से जानिए फायदे और लगाने का तरीका

Hair Care Tips: बालों के लिए ऑयल और सीरम दोनों इस्तेमाल हो सकते हैं, लेकिन जावेद हबीब बताते हैं कि ऑयलिंग बालों को कंडीशनर करने के लिए और सीरम बालों को स्मूथ, शाइनी और मैनेजेबल बनाने के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है.

hair oil and serum know which is better 

बालों के लिए तेल क्यों जरूरी है? Image Credit- Gemini

विज्ञापन

बालों को हेल्दी, शाइनी और मैनेजेबल बनाए रखने के लिए एक रूटीन फॉलो करना जरूरी है. अपने रूटीन में लोग हेयर ऑयल, हेयर मास्क या हेयर सीरम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस दौरान लोगों के मन में सवाल रहता है कि बालों के लिए तेल लगाना ज्यादा फायदेमंद है या फिर सीरम? दरअसल, दोनों का काम एक जैसा नहीं होता, बालों की जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल किया जाता है. हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब भी बालों में तेल और सीरम के सही इस्तेमाल को लेकर कई बार सलाह दे चुके हैं. उनका कहना है कि बालों में जरूरत से ज्यादा तेल लगाकर घंटों रखने की जरूरत नहीं है. बालों में तेल लगाने के लिए बहुत ज्यादा मात्रा के बजाय सही तरीका ज्यादा जरूरी है. 

इसे भी पढ़ें- अंडा करी का स्वाद हो जाएगा डबल, शेफ रणवीर बरार की बताई इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन

बालों के लिए तेल क्यों जरूरी है?

हेयर ऑयल का इस्तेमाल बालों और स्कैल्प को कंडीशन करने के लिए किया जाता है. खासकर अगर बाल रूखे, ड्राई या बहुत ज्यादा फ्रिजी हैं. ऐसे में ऑयलिंग बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकती है. तेल लगाने से बालों में नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है और कंघी करने या स्टाइलिंग के दौरान होने वाले बालों को कुछ हद तक बचाया जा सकता है. 

जावेद हबीब ने बताया कैसे लगाएं तेल?

जावेद हबीब का कहना है कि बालों में तेल को लंबे समय तक लगाकर रखने की जरूरत नहीं है. उन्होंने तेल को घंटों तक बालों में रखने की सही नहीं माना है. बताया है कि करीब 5 मिनट की ऑयलिंग भी काफी है. तेल लगाते समय उंगलियों के पोरों से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें, जिसे बेहतर होगा कि नहाने या बाल धोने से पहले लगाएं. 

फिर हेयर सीरम किस काम आता है?

हेयर सीरम का काम तेल से अलग होता है. यह आमतौर पर बालों की बाहरी सतह पर एक हल्की कोटिंग बनाकर फ्रिज, रूखापन और उलझन को कम करने में मदद करता है. इससे बाल ज्यादा स्मूथ और शाइनी नजर आ सकते हैं. अगर आपके बाल धोने के बाद बहुत उलझते हैं, फ्रिजी रहते हैं या आपको बालों को स्टाइल करना पसंद है तो सीरम ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है. 

विज्ञापन

जावेद हबीब से जानिए सीरम लगाने का सही तरीका

जावेद हबीब का कहना है कि बालों में सीरम उन्हें धोने के बाद ही लगाया जाता है. सीरम को बालों की लंबाई और सिरों पर थोड़ी मात्रा में लगाना चाहिए. इसे सीधे स्कैल्प पर लगाने के बजाय बालों के मिड-लेंथ और एंड्स पर लगाना बेहतर होता है. सीरम लगाने के लिए हथेली पर थोड़ा लें और दोनों हथेलियों पर फैलाएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ