अंडा करी का स्वाद हो जाएगा डबल, शेफ रणवीर बरार की बताई इन बातों का रखें ध्यान

Egg Curry Making Tips: कई बार एग करी वैसे नहीं बन पाती, जैसा हम चाहते हैं और स्वाद भी कुछ खास पसंद नहीं आता. ऐसे में अगर आप घर पर ही परफेक्ट स्वाद चाहते हैं तो शेफ रणवीर बरार के बताए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. 

Egg Curry Making Tips

एग करी कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

अंडा करी ऐसी डिश है जिसे लंच या डिनर में रोटी, पराठे या चावल के साथ आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन कई बार घर पर बनाई गई अंडा करी में वो स्वाद नहीं आता, जो ढाबे या रेस्टोरेंट की करी में मिलता है. इसकी वजह सिर्फ मसालों की कमी नहीं, बल्कि अंडे को तैयार करने और ग्रेवी पकाने का तरीका भी हो सकता है. कई बार सारी चीजें परफेक्ट होने के बाद भी स्वाद में कमी रह ही जाती है. ऐसे में शेफ रणवीर बरार की एग करी बनाते वक्त में कुछ ऐसे कुकिंग टिप्स देखने को मिलते हैं, जिनकी मदद से घर की नॉर्मल अंडा करी को भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- अपने किचन से बिल्कुल निकाल दें ये चीजें, हेल्थ को पहुंचा सकती हैं नुकसान

विज्ञापन

एग करी कैसे बनाएं? | Egg Curry Cooking Tips 

क्या है अंडा फ्राई करने की सही ट्रिक? 

शेफ रणवीर बरार ने अपनी एक वीडियो के जरिए से बताया है कि अंडा करी का स्वाद बढ़ाने के लिए उबले हुए अंडों को मसाले के साथ हल्का फ्राई करें. रणवीर बरार की रेसिपी में उबले अंडों को तेल में डालकर नमक और देगी लाल मिर्च के साथ टॉस किया जाता है. हालांकि, ज्यादा देर तक करने से अंडे के ऊपर लेयर आ सकती है जो खाने में अच्छी नहीं लगती है. 

ग्रेवी कैसी रखी चाहिए? 

अंडे की ग्रेवी गाढ़ा न रखें, क्योंकि बाद में यह और गाढ़ी हो सकती है. इसलिए आपको जितनी ग्रेवी रखनी है, उसी हिसाब से पतला या गाढ़ा रखें. कई बार अंडे डालने के बाद ग्रेवी का स्वाद बदल जाता है और सर्व करने के बाद पता चलता है कि पानी और डालने की जरूरत थी. 

अंडों में हल्के कट जरूर लगाएं

अगर आप चाहते हैं कि अंडे के अंदर तक ग्रेवी का स्वाद पहुंचे तो उबले अंडों पर हल्के-हल्के कट लगा सकते हैं. रणवीर बरार की आसान एग करी रेसिपी में भी उबले अंडों पर कट लगाने के बाद उन्हें करी में डालने का तरीका बताया गया है. 

विज्ञापन

अंडों को आखिरी में डालें 

पूरी डिश बन जाने के बाद अंडे को आखिर में डालें. इससे स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा और आपकी डिश में अंडे की बदबू भी नहीं आएगी. शेफ रणवीर बरार कहते हैं कि अगर अंडा पहले या बाद में डाला जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा. आप कभी भी अंडा डाल सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप आखिर में अंडे डालें. 

ऐसे मिलेगा ढाबे जैसा स्वाद

अगर आप घर पर अंडा करी बना रही हैं तोअंडों को सही तरह उबालना, ठंडे पानी में डालना, हल्का फ्राई करना, प्याज-टमाटर को अच्छी तरह पकाना और तैयार ग्रेवी में अंडों को कुछ देर पकाना आदि जैसे छोटे-छोटे स्टेप्स जरूर अपनाएं. इन्हीं तरीकों से नॉर्मल अंडा करी का स्वाद और टेक्सचर काफी बेहतर हो सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Source- Chef Ranveer Brar 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ