जूते धोने की झंझट छोड़िए, गंदे जूतों की इन घरेलू चीजों से करें फटाफट सफाई

Shoe Cleaning Hacks: जूते गंदे या बदबूदार हो गए हैं तो हर बार उन्हें धोने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद चीजों की मदद से जूतों के दाग, गंदगी और बदबू आसानी से दूर की जा सकती है. जानिए इस्तेमाल करने का आसान तरीका.

Shoes Cleaning Hacks

घर की चीजों से मिनटों में साफ करें गंदे जूते. AI Generated Image

How To Clean Shoes: अक्सर रोज पहने जाने वाले जूतों पर धूल-मिट्टी और पसीने के निशान पड़ जाते हैं और अगर आपके जूते सफेद हैं तब ये गंदगी और भी ज्यादा नजर आने लगती है. सिर्फ यही नहीं, जूतों में जमी गंदगी और पसीने की वजह से कई बार बदबू भी आने लगती है. ऐसे में हर हफ्ते जूते धोने या हर महीने नए जूते खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर में मौजूद कुछ चीजों से ही बड़ी आसानी से जूतों की सफाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं जूतों को साफ करने के आसान तरीके.

विज्ञापन
विज्ञापन

जूतों की बदबू के लिए बनाएं सिरके का स्प्रे

अगर आपके जूतों से बहुत बदबू आती है और आपको इसकी वजह से शर्मिंदगी महसूस होती है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. जूतों से आने वाली बदबू से बचने के लिए आप एक स्प्रे बोतल में सफेद सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिला लीजिए और इसे खासकर जूतों के उन हिस्सों पर स्प्रे करिए जहां पसीना और बदबू आने की शिकायत हो. उसके बाद किसी मुलायम ब्रश या हल्के हाथों की मदद से इसे साफ कर लीजिए और गीले कपड़े की मदद से पोंछ दीजिए. इसके साथ ही अगर आप अपने जूतों को लंबे समय तक फ्रेश और बिना किसी बदबू के रखना चाहते हैं तो उनके इस्तेमाल के बाद उनको अच्छी तरह हवा में रखकर सूखने दें और किसी बंद जगह में न रखें.

बदबू और हल्के दाग के लिए काम आएगा बेकिंग सोडा

विज्ञापन

अगर आपके जूतों पर हल्के दाग-धब्बे लग गए हैं तो उन्हें हटाने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में 3 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए. अब कोई पुरानी टूथपेस्ट लेकर इस पेस्ट को गंदे हिस्से पर लगाएं और कम से कम 30 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दीजिए. बाद में जूतों को साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लीजिए. अगर आपके जूतों से सिर्फ बदबू की समस्या है तो आप इसके लिए रातभर जूतों के अंदर थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर छोड़ दीजिए और सुबह इसे झाड़ लीजिए.

सफेद जूतों के सोल पर टूथपेस्ट से हटाएं निशान

विज्ञापन

अगर आपके सफेद जूतों के सोल पर निशान आ गए हैं तो उन्हें हटाने के लिए एक सादा सफेद टूथपेस्ट लेकर उसे दाग वाली जगह पर लगा दीजिए. अब पुराने टूथब्रश की मदद से या हल्के हाथों से इसे रगड़ लीजिए. फिर लगभग 10 से 15 मिनट के बाद इसे कपड़े से पोंछकर साफ कर लीजिए.

अगर जूते बहुत गंदे हैं तो अपनाएं ये तरीका

विज्ञापन

अगर आपके जूते बहुत ही ज्यादा गंदे हैं तो इस जिद्दी गंदगी को हटाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच सफेद सिरका और थोड़ा गुनगुना पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए. अब इस तैयार किए गए पेस्ट को ब्रश की मदद से गंदे हिस्सों पर लगाकर उन्हें साफ कर लीजिए. पेस्ट को थोड़ा सूखने दीजिए और फिर सूखे ब्रश की मदद से बचा हुआ पेस्ट झाड़ दीजिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ