बेटी अपने पिता से क्या सीखती है? एक्सपर्ट ने कहा ये 5 बातें सिखाकर आप अपनी गुड़िया को स्ट्रोंग बना सकते हैं

Father Daughter Relationship: ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो बेटियां पिता से सीखती हैं. इससे ना सिर्फ बेटी और पिता का रिश्ता मजबूत होता है बल्कि बेटियों में जिंदगी की मुश्किलों से लड़ने का गुर भी आता है.

Parenting Tips

पिता से क्या सीखती हैं बेटियां, जानिए यहां.

Parenting Tips: बेटियां अपने पिता की जान होती हैं और पिता उन्हें खूब नाजों से पालते हैं. लेकिन, अक्सर बेटी (Daughter) बड़ी होने लगती है तो पिता बेटियों से दूर होने लगते हैं. कई बार यह उम्र के चलते भी होता है और कई बार इस चलते भी कि बेटियां इमोशनली मां से ज्यादा कनेक्ट करने लगती हैं. लेकिन, ऐसा बहुत कुछ है जो पिता (Father) अपनी बेटियों को सिखा सकते हैं. कहते हैं कि बेटे पिता से बहुत कुछ सीखते हैं, लेकिन बेटियां भी तो जिंदगी के मुश्किल काम सुलझाने की कला पिता से सीख सकती हैं. पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक का भी यही कहना है. पीडियाट्रिशियन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि पिता को अपनी बेटी को कौन से काम जरूर सिखाने चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को बेटी को जरूर सिखाने चाहिए ये काम

डॉक्टर रवि मलिक ने बताया कि मां अपनी बेटियों को इमोशंस सिखा देती हैं, लेकिन पिता अपनी बेटी को प्रॉब्लम सोल्विंग स्किल्स सिखा सकते हैं. उसको फिजिकल एक्सरसाइज सिखा सकते हैं, कोंफिडेंस दे सकते हैं.

ना कहना सिखाएं

विज्ञापन

पिता को एक यह चीज भी सिखानी चाहिए कि बेटियों का अपने आस-पास बाउंडरी बनाए रखना कितना जरूरी है. बाउंडरी कि वह किसी को भी बिना किसी गिल्ट के मना कर सके.

स्टैंडर्ड बढ़ाना सिखाएं

विज्ञापन

पिता को बेटी को यह सिखाना चाहिए कि वह अपना स्टैंडर्ड बढ़ाए. आपको अपनी पत्नी को सम्मान के साथ ट्रीट करना चाहिए और बेटी को बताना चाहिए कि वह भी सम्मान डिजर्व करती है.

गुड टच और बैड टच के बारे में सिखाएं

विज्ञापन

हर पिता को अपनी बेटी को गुड टच और बैड टच (Good Touch, Bad Touch) के बारे में सिखाना चाहिए. शुरुआती दौर से ही सिखाएं कि बॉडी सेफ्टी क्या है और कंसेन्ट क्या है.

बेटी को विश्वास दिलाएं कि आप अवेलेबल हैं

विज्ञापन

पिता को अपनी बेटी को यह विश्वास दिलाना चाहिए कि पिता हमेशा बेटी के लिए अवेलेबल हैं, जब भी उसे पिता की जरूरत महसूस हो. लेकिन, साथ ही इस बात का ध्यान रहें कि आपको ओवर प्रोटेक्टिव नहीं होना है. लेकिन, बेटी को गाइड करें कि जिससे वह इतनी कोंफिडेंट (Confident) बन जाए कि अपनी परेशानियां खुद हैंडल कर सके.

प्रोफेशनल करियर को इंपोर्टेंस देना सिखाएं

विज्ञापन

अक्सर लड़कियां अपनी पर्सनल लाइफ के आगे प्रोफेशनल लाइफ को नहीं देखतीं. पिता होने के नाते आपको उसे सिखाना है कि प्रोफेशनल लाइफ को भी पूरी इंपोर्टेंस देना जरूरी होता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि पिता का अपनी बेटी पर इतना विश्वास होना चाहिए और उनके साथ बोंड (Father Daughter Bond) इतना स्ट्रोंग होना चाहिए कि बेटी अपने दिनभर की बातें पिता के साथ भी शेयर करे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ