Skin Care: उम्र चाहे कोई भी हो चेहरे पर पिंपल्स निकलना किसी को अच्छा नहीं लगता है. मुंहासे (Pimples) या एक्ने तब होते हैं जब त्वचा पर सीबम का प्रोडक्शन बढ़ता है और डेड स्किन सेल्स जमने लगती हैं और स्किन के पोर्स क्लोग्ड हो जाते हैं. पिंपल्स यूं तो आमतौर पर खुद ही भर जाते हैं लेकिन इन्हें कई-कई दिनों तक चेहरे पर लेकर घूमना कोई नहीं चाहता. इसीलिए उन घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखा जाता है जिनसे इन पिंपल्स को हटाया जा सकता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीषा मिश्रा ने ऐसे ही कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों (Ayurvedic Remedies) का जिक्र किया है जिनसे पिंपल्स की दिक्कत दूर हो सकती है. इन नुस्खों से पिंपल्स हटने में तेजी से असर दिखता है.
पिंपल्स हटाने के आयुर्वेदिक नुस्खे | Ayurvedic Remedies For Pimples
जायफल
एक्ने और पिंपल्स को कम करने के लिए जायफल (Nutmeg) को त्वचा पर लगाया जा सकता है. इसे त्वचा पर नजर आने वाले एक्ने कम होते हैं. वहीं स्टडीज भी कहती हैं कि जायफल से पिंपल्स कम होते हैं.
यह भी पढ़ें – धूप के कारण हो गई है टैनिंग तो बेसन में मिलाकर लगा लें ये 2 चीजें, मिनटों में निकलेगी डेड स्किन
धनिया के दाने
धनिया के दानों में लिनोलोल होते हैं जोकि एंटीबैक्टीरियल कंपाउंड्स हैं और एक्ने को कम करने में मदद करते हैं. इनसे स्किन पर होने वाली बैक्टीरियल ग्रोथ कम होने में भी असर दिखता है.
एलोवेरा जैल
एलोवेरा में एलोइन होता है. यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है. इसके कूलिंग इफेक्ट्स त्वचा पर पड़ते हैं और त्वचा पर नजर आने वाली रेडनेस कम होती है. एलोवेरा स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स देने में असरदार है.
क्या पिंपल्स कम करने के लिए थूक लगा सकते हैं?
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि वे चेहरे पर सुबह का पहला थूक (Saliva) लगाती हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना है कि कुछ स्टडीज हैं जो कहती हैं कि थूक में एंटी-बैक्टीरियल पेप्टाइड्स होते हैं जो बैक्टीरियल ग्रोथ को कम करते हैं.
इन नुस्खों का कैसे करें इस्तेमाल
जायफल, धनिया और एलोवेरा को जस का तस ही चेहरे पर लगाया जा सकता है. जायफल और धनिया को पीसकर पिंपल्स पर लगाया जा सकता है. इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं. इसके अलावा, एलोवेरा जैल को पूरे चेहरे पर लगाया जा सकता है. किसी भी नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेल्स जरूर कर लें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – 34 से 38 की उम्र में अफेयर क्यों करने लगती हैं महिलाएं? रिलेशनशिप कोच ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
Diwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
16 mins agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 hr agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 hr agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
5 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
18 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines