धूप के कारण हो गई है टैनिंग तो बेसन में मिलाकर लगा लें ये 2 चीजें, मिनटों में निकलेगी डेड स्किन

Besan Face Pack: टैनिंग होने पर स्किन का निखार कहीं खोया हुआ सा लगने लगता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह धूप से हुई टैनिंग को दूर करने के लिए बेसन का फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है.

Besan For Tanning

बेसन के फेस पैक्स से निखर जाएगी स्किन. Image Credit - Freepik

Tanning Home Remedies: गर्मियां जाने लगी हैं लेकिन अपने पीछे टैनिंग छोड़कर जा रही हैं. तेज धूप के असर से चेहरे पर टैनिंग हो जाती है जिससे ऐसा लगता है जैसे स्किन पर मैल जम गया है और कालापन नजर आने लगता है. अगर आप भी चेहरे, गले और गर्दन पर होने वाली टैनिंग से परेशान हैं और इसे साफ करना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बेसन (Besan) के इस्तेमाल से टैनिंग को दूर किया जा सकता है. यहां बताए तरीके से बेसन का फेस पैक बनाकर लगाया जाए तो चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स निकलने लगती हैं और चेहरा निखर जाता है सो अलग. ऐसे में बिना देरी किए यहां जानिए किस तरह बनाकर लगाया जा सकता है बेसन का फेस पैक.

टैनिंग हटाने के लिए बेसन का फेस पैक | Besan Face Pack For Tanning

टैनिंग हटाने के लिए बेसन के इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको दही (Curd) और हल्दी की भी जरूरत होगी. एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें और उसमें जरूरत के अनुसार दही मिला लें. इसके बाद आधा चम्मच हल्दी को इस मिश्रण में मिलाएं और चेहरे पर लगा लें. इसे 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए छुड़ा लें. बेसन के एक्सफोलिएटिंग गुण डेड स्किन सेल्स हटाते हैं और दही के गुण स्किन को ब्लीचिंग गुण देते हैं, वहीं हल्दी के औषधीय गुण स्किन को निखारने का काम करते हैं. इस फेस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाया जाए तो चेहरे पर टैनिंग का नामोंनिशान भी नजर नहीं आएगा.

बेसन का यह फेस पैक भी है फायदेमंद

बेसन में गुलाबजल मिलाकर लगाने पर भी टैनिंग कम होने में असर दिखता है. इस फेस को बनाना भी बेहद आसान है. जरूरत के अनुसार बेसन लें और उसमें पेस्ट बनाने जितना गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगा लें. इस फेस पैक को चेहरे पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.

बेसन और दूध का फेस पैक

चेहरे पर बेसन और दूध (Milk) का फेस पैक बनाकर भी लगा सकते हैं. इस फेस पैक से स्किन की टैनिंग कम होती है और स्किन को एक्सफोलिएटिंग गुण मिलते हैं सो अलग.

बेसन और एलोवेरा का मास्क

ताजा एलोवेरा का गूदा लेकर बेसन में मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 20 से 25 मिनट लगाकर रखा जा सकता है. यह फेस पैक स्किन से टैनिंग ही नहीं कम करेगा बल्कि इससे चेहरे पर एक्ने जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं.

स्किन पर बेसन के फायदे

  • बेसन में डीप क्लेंजिंग गुण होते हैं जो स्किन को अंदर तक साफ कर देते हैं.
  • इसके एक्सफोलिएटिंग गुण डेड स्किन सेल्स को हटाने में कारगर होते हैं.
  • बेसन त्वचा का ऑयल कंट्रोल करता है. इसे चेहरे पर लगाने से स्किन पर सीबम का प्रोडक्शन रेग्यूलेट होता है और यह ऑयल एब्जॉर्बिंग गुणों के चलते त्वचा की चिपचिपाहट को हटा देता है.
  • स्किन को ब्राइटनिंग गुण देने में भी बेसन फायदेमंद होता है. इससे पिग्मेंटेशन, टैनिंग और दाग-धब्बे (Dark Spots) हल्के होते हैं.
  • बेसन के एंटी-एजिंग गुणों के चलते यह स्किन को जवां दिखने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें – चेहरे की खूबसूरती पर चार-चांद लगा देगी यह हर्बल टी, डर्मेटोलॉजिस्ट भी मानते हैं इसे बेस्ट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ