---विज्ञापन---

सोने के लिए सुननी पड़ती हैं बातें? कहीं आप भी Sleep Shaming के शिकार तो नहीं, जानिए क्या है स्लीप शेमिंग

Sleep Shaming: स्लीप शेमिंग एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों की वजह बन सकती है. ऐसे में यहां जानिए स्लीप शेमिंग को कैसे पहचानें, इसके क्या नुकसान हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है.

---विज्ञापन---

What Is Sleep Shaming: “कितना सो रहे हो”, “हर समय सोते ही रहते हो”, “सूरज निकल आया लेकिन तुम नहीं उठे”, “दोपहर में भी कोई सोता है”, जैसी बातें असल में स्लीप शेमिंग कहलाती हैं. इन बातों का सीधा सा मतलब है कि सोने वाले व्यक्ति को सोने से मना किया जाए या शर्मिंदा किया जाए कि इतना सो क्यों रहे हो. लेकिन, स्लीप शेमिंग असल में ताना भर नहीं है बल्कि यह एक बड़ी परेशानी की तरफ हम सभी को खींच रहा है. स्लीप शेमिंग नींद की कमी (Sleep Deprivation) का कारण बनती जा रही है. इससे व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार नींद नहीं ले पाता और दिनभर नींद की कमी से जूझता है. हर दिन होने वाली यह नींद की कमी बड़ी दिक्कतों की वजह बन सकती है.

यह भी पढ़ें- एक दिन में कितने गिलास पानी पीना चाहिए? खुद से पूछें ये 5 सवाल, मिल जाएगा जवाब

---विज्ञापन---

क्या आप भी स्लीप शेमिंग का शिकार हो रहे हैं?

  • अगर आपको भी सोने के लिए ताना सुनना पड़ता है या कहा जाता है कि तुम बस सोते ही रहते हो
  • कोई आपके सामने बढ़ाई करता है कि वह तो दिन में सिर्फ 4 ये 5 घंटे ही सोता है
  • आप पर सोशल प्रेशर बनाना, आपकी नींद डिस्टर्ब हो इसका ख्याल किए बिना फैमिली प्लांस, दोस्तों के साथ प्लान या वीकेंड का कोई प्लान बना लेना
  • आपको गिल्ट में डालना कि आप ज्यादा सोते हो
  • आपकी नींद खुल जाए इसके लिए दरवाजा तेजी से बंद करना, लाइट या फैन बंद कर देना

ये सभी बातें अगर आपके साथ भी होती हैं तो हां, आप स्लीप शेमिंग का शिकार हो रहे हैं.

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है

---विज्ञापन---
  • स्लीप शेमिंग के कारण व्यक्ति पूरी नींद नहीं ले पाता और उसका तनाव बढ़ता है
  • नींद की कमी शरीर की रोद प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को कम (Weak Immunity) करने लगती है
  • पूरी नींद ना लेने के कारण मानसिक दिक्कतें हो सकती हैं, डिप्रेशन या एंजाइटी होने लगती है
  • फोकस में कमी आने लगती है.

स्लीप शेमिंग से कैसे बचें

स्लीप शेमिंग से बचने के लिए अपनी बायोलॉजिकल क्लॉक और नींद की जरूरत को समझना जरूरी है. किसी के लिए 6 घंटे की नींद काफी हो सकती है लेकिन अगर आपको 8 घंटों की नींद चाहिए तो 8 घंटों की नींद ही लें. अपनी नींद को अपनी प्रायोरिटी बना लें. नींद पूरी रहेगी तो शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और आप अपने हर काम को बेहतर फोकस के साथ कर सकेंगे.

---विज्ञापन---

इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपनी लाइफ में बाउंड्री तय करनी होगी. आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी आपको नींद लेने के लिए शर्मिंदगी महसूस ना करवाए. आपको अपनी नींद पूरी करने पर ध्यान देना चाहिए.

यह भी पढ़ें- आप भी खाते हैं वनस्पति घी? AIIMS की डाइटीशियन ने बताया दिल पर क्या असर डालता है डालडा

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Aug 09, 2026 01:55 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola