एक दिन में कितने गिलास पानी पीना चाहिए? खुद से पूछें ये 5 सवाल, मिल जाएगा जवाब
Drinking Water In A Day: पानी की कमी शरीर में एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों को जन्म दे सकती है. ऐसे में यहां जानिए 24 घंटे में कितना पानी पीना चाहिए जिससे सेहत दुरुस्त रह सके.

Drinking Water: हर व्यक्ति की पानी की जरूरत अलग हो सकती है. आमतौर पर दिन में 8 गिलास पानी पीने के लिए कहा जाता है, लेकिन क्या हर किसी को इतना ही पानी पीना चाहिए और कम या ज्यादा नहीं? असल में इसका जवाब आपका अपना शरीर दे सकता है. शरीर में थकान से लेकर, प्यास लगने की दर और पेशाब के रंग तक से पता चल सकता है कि आपको कब ज्यादा पानी की जरूरत होती है और कब 8 गिलास से कम पानी पीना पर्याप्त है. खुद से ये सवाल कीजिए और पता लगाइए कि शरीर को कितने पानी की जरूरत है -
पेशाब का रंग कैसा है?
2 / 7खुद से पूछें कि आपके पेशाब का रंग कैसा है. अगर पेशाब हल्का पीला है तो ठीक है, लेकिन पेशाब का रंग गाढ़ा पीला नजर आता है तो यह शरीर में पानी की कमी को दर्शाता है. इस स्थिति में 8 से 9 गिलास पानी दिनभर में पिया जा सकता है.
क्या बार-बार प्यास लगती है?
3 / 7अगर आपको हर कुछ देर में प्यास लगती है तो यह पानी की कमी हो सकती है. लेकिन, अगर दिनभर में 8 गिलास पानी पीने के बाद भी प्यास महसूस होती है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.
क्या ज्यादा चाय-कॉफी पीते हैं?
4 / 7ज्यादा चाय या कॉफी पीने पर कैफीन शरीर में डिहाड्रेशन की वजह बनता है. ऐसे में प्यास लगने पर ही नहीं बल्कि हर कुछ देर के अंतराल में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहने चाहिए. जरूरत हो तो 7-8 गिलास से ज्यादा पानी पिया जा सकता है.
क्या आप ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं?
5 / 7एक्सरसाइज ज्यादा की जाए तो शरीर से पसीने के जरिए पानी निकल जाता है. ऐसे में बॉडी में फ्लुइड बैलेंस बनाए रखने के लिए व्यक्ति को एक्सरसाइज वाले दिन ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है.
क्या आप गर्माहट में ज्यादा रहते हैं?
6 / 7गर्माहट में ज्यादा रहने वाले लोगों में पानी की कमी ज्यादा देखी जाती है. ऐसे में प्यास लगने का इंतजार किए बिना हर कुछ जेर में थोड़ा पानी या नारियल पानी वगैरह पीते रहना जरूरी होता है.
कितने गिलास पानी पीना है सही?
7 / 7अगर शरीर में पानी की कमी नहीं है तो 6-7 गिलास पानी प्रतिदिन पिया जा सकता है. लेकिन, अगर शरीर में पानी की कमी महसूस होती है और यहां दिए सवालों के जवाब ज्यादातर हां हैं तो 8 गिलास पानी प्रतिदिन पीना ही चाहिए. यह भी पढ़ें -एकदम से पेशाब लगना और कंट्रोल ना कर पाना, क्या यह कोई बीमारी है? जानिए क्या है Urinary Urgency अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.