Single Living बन रहा है नया ट्रेंड, आखिर क्यों बदल रही है लड़कियों की पसंद?

सिंगल लिविंग का मतलब यह नहीं कि लड़कियां रिश्ते या शादी नहीं करना चाहतीं. कई महिलाएं सही समय आने पर शादी भी कर लेती हैं. यह सिर्फ महिलाओं की इच्छा पर निर्भर करता है.

Single Living

सिंगल लिविंग में रहने की वजह

विज्ञापन

Single Living आज कई लड़कियों के लिए सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक सोच और जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है. यह बदलाव महिलाओं की बढ़ती शिक्षा और काम करने का तरीका है. हालांकि, हर इंसान की सिंगल या अकेले रहने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. वहीं, कुछ महिलाओं को अकेले रहना अच्छा लगता है. यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में शहरों में रहने वाली कई लड़कियों के बीच अकेले रहने का चलन बढ़ा है. इसका मतलब यह नहीं है कि वे रिश्तों या शादी के खिलाफ हैं, बल्कि वे अपनी आजादी, करियर और पर्सनल ग्रोथ को बढ़ावा दे रही हैं.

इसे भी पढ़ें- हर साल यहां क्यों गिरने लगते हैं सैकड़ों पक्षी? जानिए असम के जटिंगा का रहस्य

विज्ञापन

सिंगल लिविंग में रहने की वजह | Single Living Reasons 

  • करियर को दे रही हैं प्राथमिकता- आज की महिलाएं पढ़ाई और करियर को लेकर पहले से सोचती हैं. इसलिए वो बेहतर नौकरी, नए शहरों में अवसर और प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए वे अकेले रहने का फैसला कर रही हैं. 
  • आजाद होना- सिंगल लिविंग लड़कियों को अपने फैसले खुद लेने की आजादी देता है. कब उठना है, क्या खाना है, कैसे रहना है और किस तरह अपनी दिनचर्या बनानी है, इन सभी बातों में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता. 
  • पर्सनल स्पेस की वजह- कई लोगों के लिए पर्सनल स्पेस दिमाग की शांति का हिस्सा है. अकेले रहने से वे अपनी पसंद के अनुसार घर को रखने में सुकून मिलता है. 
  • आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना- अब बड़ी संख्या में महिलाएं खुद कमाकर अपने खर्च उठा रही हैं. यही आत्मनिर्भरता उन्हें Single Living चुनने का आत्मविश्वास देती है. 

क्या इसका मतलब रिश्तों से दूरी है?

सिंगल लिविंग का मतलब यह नहीं कि लड़कियां रिश्ते या शादी नहीं करना चाहतीं. कई महिलाएं सही समय आने पर शादी भी कर लेती हैं. यह सिर्फ महिलाओं की इच्छा पर निर्भर करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ