Puffer Fishing In Relationship: एक दूसरे को डेट करना और साथ बिताने से रिश्ता मजबूत होता है. हालांकि, वक्त के साथ यह तरीका बदला है और लोगों ने डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया के जरिए लोग एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं. इससे जहां प्यार और रिश्ते मजबूत होते, लेकिन यहां उल्टा हो रहा है. नए-नए ट्रेंड के साथ-साथ धोखे के नए तरीके सामने आ रहे हैं. इन्हीं में से एक नया ट्रेंड है पफर फिशिंग, जो इन दिनों डेटिंग की दुनिया में खूब चर्चा में है. अगर आप भी डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो इस ट्रेंड के बारे में जानना बेहद जरूरी है. वरना कोई भी आपको आसानी से बेवकूफ बना सकता है, कैसे आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- होटल के कमरे के आगे क्यों नहीं होता डोरमैट? जीनियस भी नहीं बता पाएंगे इसकी असली वजह
क्या है पफर फिशिंग?
पफर फिशिंग शब्द पफर फिश से लिया गया है. इस तरह यह मछली खतरा महसूस होने पर अपने शरीर को आकार से बड़ा दिखाने के लिए फूल जाती है, उसी तरह कुछ लोग डेटिंग ऐप्स पर खुद को असलियत से ज्यादा अच्छा दिखाने की कोशिश करता है और दूसरे इंसान को धोखे में रखता है.
कैटफिशिंग से कैसे अलग है?
बहुत से लोग पफर फिशिंग और कैटफिशिंग को एक जैसा मान लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. इन दोनों में बहुत ही ज्यादा फर्क है, क्योंकि कैटफिशिंग में इंसान पूरी तरह नकली पहचान का इस्तेमाल करता है. वहीं, पफर फिशिंग में इंसान अपनी असली पहचान रखता है, लेकिन खुद को बेहतर दिखाता है.
लोग ऐसा क्यों करते हैं?
हाल ही में इसपर एक रिसर्च की गई, जिसमें बताया गया है कि इंसान ऐसा इसलिए करता है क्योंकि इससे दूसरों को प्रभावित करने की चाहत होती है. ज्यादा मैच पाने की चाह और रिजेक्शन का डर होने की वजह से इंसान ऐसा करता है और अपनी परफेक्ट इमेज बनाने की कोशिश करता है.
पफर फिशिंग के संकेत
- हर तस्वीर एडिटेड होना
- अपनी बार-बार तारीफ करना
- प्रोफाइल में सब कुछ परफेक्ट दिखाना
- सवाल-जवाब करना
- हर बात को बढ़ाकर बताना
इससे क्या नुकसान हो सकता है?
पफर फिशिंग हमेशा बड़ा फ्रॉड नहीं होती, लेकिन इससे रिश्तों में भरोसा टूट सकता है. इस दौरान सामने वाले को धोखा महसूस होता है और रिश्ते की शुरुआत गलत होती है. इसलिए खुद को किसी भी डेटिंग ऐप से बचाएं और तुंरत भरोसा ना करें.
इसे भी पढ़ें- खाने की कौन सी चीज कभी खराब नहीं होती है? सालों तक स्टोर करके रख सकते हैं ये फूड
संबंधित खबरें
कम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
5 mins agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
2 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
4 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
18 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
21 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
22 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
22 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines