Permissive Parenting Kya Hoti Hai: आजकल पेरेंटिंग के तरीके काफी तेजी से बदल रहे हैं. एक वक्त ऐसा भी रहा है जब बच्चों पर बहुत सख्ती की जाती थी. लड़कियों को बाहर नहीं निकलने दिया जाता था और पढ़ाया नहीं जाता है. लड़कों को ज्यादा महत्व दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब बच्चों को पालने के तौर-तरीके काफी बदल रहे हैं. अब कई माता-पिता बच्चों को पूरी आजादी देने पर विश्वास करते हैं. उनकी हर डिमांड पूरी करते हैं, लेकिन इसको लेकर कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा करने से बच्चे जिद्दी हो जाते हैं जो ठीक नहीं माना जाता. पहली नजर में यह तरीका बच्चों के लिए अच्छा लग सकता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा ढील कई बार उनके व्यवहार और भविष्य पर असर डाल सकती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसी स्टाइल को परमिसिव पेरेंटिंग कहा जाता है. आइए आसान भाषा में समझते हैं परमिसिव पेरेंटिंग क्या है और इसके फायदे और नुकसान क्या हो सकते हैं.
क्या है परमिसिव पेरेंटिंग?
परमिसिव पेरेंटिंग में पेरेंट्स बच्चों पर ज्यादा सख्ती नहीं करते हैं. उनके ऊपर नियम या कायदे लागू नहीं करते. अपने बच्चों को खुलकर फैसले लेने देते हैं और उनकी हर बात मानने की कोशिश करते हैं. इसमें प्यार और दोस्ती तो होती है, लेकिन अनुशासन की कमी देखी जाती है.
परमिसिव पेरेंटिंग के फायदे
- पेरेंट्स से मजबूत रिश्ता बनना
- क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिलना
- आपसी मोहब्बत पैदा होना
- भरोसा कायम हो जाना
परमिसिव पेरेंटिंग के नुकसान
- जिम्मेदारी की कमी
- ढील का नाजायज फायदा
- जिद्दी बन जाना
- गलत फैसले की संभावना बढ़ना
कैसे पहचानें कि आप परमिसिव पेरेंट हैं या नहीं?
- बच्चों को खुलकर जीने देना
- उनके लिए कोई कठोर नियम ना होना
- उनकी गलतियों को समझाने या डांटने के बजाय नजरअंदाज करना
- रोने पर हर जिद पूरी करना
कैसे रखें सही बैलेंस?
- बच्चों को पूरी आजादी देने के बजाय कुछ बेसिक नियम जरूर बनाएं.
- बार बार बच्चे की बात मान लेना सही नहीं है. कभी-कभी उन्हें डांटना भी जरूरी है.
- बच्चों को यह समझाएं कि उन्हें किस तरह बात करनी चाहिए. इससे वे सही-गलत का फर्क सीखते हैं.
इसे भी पढ़ें- मटके में पानी को ज्यादा ठंडा कैसे करें? तपती गर्मी में भी काम आएंगे ये टिप्स
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
16 mins agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
8 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
8 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
10 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
10 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
11 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
12 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines