What Is Monsoon Blues: आपने कभी मानसून ब्लूज के बारे में सुना है? अगर आप भी हर समय उदासी और आलस महसूस करने लगे हैं और पूरे दिन बस नींद आती रहती है और कोई काम करने का मन नहीं करता है तो हो सकता है आप मानसून ब्लूज का शिकार हो गए हैं. डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि मानसून ब्लूज से बचने के लिए क्या करना चाहिए. यहां जानिए किस तरह मानसून ब्लूज को हैंडल किया जा सकता है और मूड लिफ्ट हो सकता है.
यह भी पढ़ें – पुरुषों को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? तेज दिमाग और ग्लोइंग स्किन समेत मिलते हैं कई फायदे
मानसून ब्लूज से कैसे निकलें
बारिश के मौसम में धूप ना मिलने से शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक और मूड हार्मोन्स प्रभावित होते हैं. ऐसे में अपनी खोई एनर्जी और मुस्कान वापस लाने के लिए इन 5 टिप्स को फॉलो किया जा सकता है –
20 मिनट नेचुरल लाइट – डॉक्टर सलाह देती हैं कि चाहे आपको सुबह धूप मिले या ना मिले लेकिन आपको 20 से 30 मिनट नेचुरल लाइट (Natural Light) में जरूर बैठना चाहिए.
आधा घंटा एक्सरसाइज – नाश्ता करने से पहले कम से कम 20 से 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज जरूर करें. इससे हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं.
प्रोटीन और मैग्नीशियम – अपने खानपान में प्रोटीन और मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स को शामिल करें. दाल, पनीर, सीड्स, डार्क चॉक्लेट और नट्स इनके अच्छे स्त्रोत होते हैं.
पूरी नीदं लेना – रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है. साथ ही, एक ही समय पर सोएं और एक ही समय पर उठें. इसका सेहत पर कई गुना ज्यादा अच्छा असर पड़ता है.
परिवार और दोस्तों को समय देना – मानसून ब्लूज से बचना है तो अपनी परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं. मूड अपनेआप बेहतर हो जाता है.
मानसून ब्लूज होने का क्या कारण है
- मानसून के मौसम में उदासी (Sadness) महसूस करने का एक बड़ा कारण है धूप की कमी होना. लगातार बादल छाए रहने से धूप नहीं मिलती और धूप की कमी से सेरोटोनिन नाम का हैप्पी हार्मोन नहीं बन पाता जिससे मूड स्विंग्स होने लगते हैं और उदासी बढ़ती है.
- धूप की कमी से इस मौसम में मेलाटोनिन हार्मोन ज्यादा बनने लगता है जिससे नींद ज्यादा आती है. इसीलिए व्यक्ति को हर समय नींद आने लगती है और आलस छा जाता है.
- इस मौसम में फिजिकल एक्टिविटी की कमी होना भी एक बड़ा कारण है कि मन में घबराहट या अकेलेपन की भावना छा जाती है.
यह भी पढ़ें – भूलने की आदत से परेशान हैं तो यहां जानिए क्या खाने पर बढ़ती है मेमोरी, Memory Boost करते हैं ये फूड्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
4 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
6 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
7 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
10 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
11 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
12 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
14 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
14 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines