हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Love Language क्या होती है? रिश्ते में प्यार जताने का सही तरीका, जो बताता है आपका पार्टनर कितना क्रेजी है आप पर

Love Languages In Relationships: सबके प्यार करने का तरीका अलग-अलग होता है. लेकिन फिर भी कुछ टिप्स ऐसे होते हैं, जिनकी मदद से पता लगाया जा सकता है कि पार्टनर आपसे कितना प्यार करता है. आइए इस लेख में जानते हैं कुछ संकेत जो सच्चे प्यार की परिभाषा को बताता है.

विज्ञापन
इन संकेत से करें सच्चे प्यार की पहचान- Image Credit- Freepik

Types Of Love Languages: एक रिश्ता तभी मजबूत होता है एक-दूसरे के बीच अच्छी समझ और गहरा प्यार हो. हालांकि, हर इंसान प्यार अपने तरीके से कर जताने की कोशिश करता है. इसलिए यह कह पाना मुश्किल है कि प्यार करने का सही तरीका क्या है लेकिन फिर भी कुछ चीजें ऐसी हैं जो प्यार को पहचानने में मदद करती हैं. अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं और जानना चाहते हैं कि क्या यह एहसास बिल्कुल सही है तो आपको लव लेंग्वेज के बारे में पता होना चाहिए. यह एक ऐसी भावनात्मक भाषा है जो बताती है कि आपका पार्टनर कैसे प्यार जताता है और उसे किस तरह का प्यार चाहिए.

Love Language क्या होती है?

लव लैंग्वेज समझने से सिर्फ रिश्ता बेहतर होता है, बल्कि जानना भी आसान हो जाता है कि वह आप पर कितना क्रेजी है. बता दें लव लैंग्वेज सबकी अलग-अलग हो सकती है, लेकिन Love Language एक तरह का इमोशनल कनेक्शन का पैटर्न है. जो यह बताता है कि कोई इंसान प्यार कैसे करता है.

इसे भी पढ़ें- STOP! अगर आप करते हैं ये 5 काम, तो आपका बच्चा हो सकता है डिप्रेशन का शिकार, Mental Health Specialist प्रितिका सिंह ने बताया

विज्ञापन

Love Language कितने तरह की होती हैं?

प्यार करने का तरीका अलग-अलग होती है. इसे आप नीचे बताए गए तरीके से समझ सकते हैं.

  • प्यार शब्दों के आधार पर भी जाहिर किया जा सकता है. जिसे सुनकर आपको काफी अच्छा लगता है.
  • कुछ लोग प्यार को समय देने से महसूस करते हैं. अगर आपका पार्टनर वक्त दे रहा है तो यह प्यार का सही संकेत हो सकता है.
  • जब आप प्यार का इजहार शब्दों में नहीं कर सकते तो कोई उपहार देकर प्यार का इजहार किया जाता है
  • हर वक्त में साथ रहने वाला इंसान आपसे प्यार कर सकता है. अगर आपका पार्टनर हर मुश्किल में आपके साथ है तो समझ लें कि यही सच्चा प्यार है.

पार्टनर की Love Language कैसे पहचानें?

  • अपने पार्टनर को समझने के लिए जरूरी है आप जानें कि वह किस चीज से खुश हो रहा है.
  • उसकी पसंद और नापसंद चीजों के बारे में जानें और प्यार बढ़ाने की कोशिश करें.
  • एक-दूसरे के साथ वक्त बिताएं और पार्टनर को समझें.

इसे भी पढ़ें- Office Romance के मामले में भारत ने UK और US को छोड़ा पीछे, रैंकिंग में आया यह नंबर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola