Office Romance के मामले में भारत ने UK और US को छोड़ा पीछे, रैंकिंग में आया यह नंबर

Office Romance Meaning: ऑफिस रोमांस के मामले में भारत ने बड़े-बड़े देशों को भी पीछे छोड़ दिया है. यहां जानिए एशली मैडिसन की इंटरनैशनल रैंकिंग में भारत ऑफिस रोमांस के मामले में किस पॉजीशन पर आया है. जवाब जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

Office Romance

ऑफिस रोमांस अच्छा है या बुरा? Image Credit - Pexels

विज्ञापन

Office Romance In India: जिंदगी में रोमांस होता ही है. खासकर जिस ऑफिस में व्यक्ति अपने दिन के 8 से 9 घंटे हर दिन बिताता हो वहां कोई पसंद आना तो लाजिमी है. ऐसे में ऑफिस रोमांस कई बार जाने-अनजाने शुरू हो जाता है और छुपते-छुपाते व्यक्ति अपने रोमांस के चलते ऑफिस में चर्चा का विषय भी बन जाता है. इसी ऑफिस रोमांस (Office Romance) को लेकर एक स्टडी की गई थी जिसमें भारत ने UK और US जैसे देशों को पछाड़ दिया है. यहां जानिए एशली मैडिसन की इंटरनैशनल रैंकिंग में भारत ऑफिस रोमांस के मामले में किस नंबर पर आया है.

ऑफिस रोमांस में भारत की रैकिंग

एशली मैडिसन (Ashely Madison) एक रिलेशनशिप का प्लेटफॉर्म है जिसने 11 देशों में एक इंटरनेशनल स्टडी की थी इस स्टडी को यूगोव के साथ कोलेब्रेशन में किया गया था. इस स्टडी में देखा गया था कि किस देश में कितना वर्कप्लेस रोमांस (Workplace Romance) हो रहा है. यह स्टडी ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, भारत, इटली, ब्राजील, मेक्सिको, स्विट्रजलैंड, स्पेन, यूके और यूएस में की गई थी जिसमें 13,581 वयस्कों को शामिल किया गया था. इस स्टडी की रैकिंग में भारत का स्थान दूसरा रहा.

विज्ञापन

मेक्सिको में ऑफिस रोमांस 43% है जिस चलते मैक्सिको इस रैंकिंग में पहले स्थान पर है. दूसरे स्थान पर 40% के साथ भारत है. तीसरे स्थान पर यूके, यूएस और कनाडा रहे जहां 30% लोग ऑफिस रोमांस कर चुके हैं. इस स्टडी में यह भी पाया गया कि महिलाओं से ज्यादा पुरुष ऑफिस रोमांस करते दिखे.

ऑफिस रोमांस क्या होता है

ऑफिस रोमांस का मतलब (Office Romance Meaning) है वर्कप्लेस यानी काम की जगह पर 2 व्यक्तियों का रोमांटिक या सेक्शुअल रिलेशनिशप में रहना. यह रिलेशनशिप हमउम्र लोगों के बीच हो सकती है, अपने से कम या ज्यादा उम्र के व्यक्ति के साथ हो सकती है, शादीशुदा लोगों को बीच अफेयर (Affaire) हो सकता है या फिर फेवरटिज्म पर बेस्ड रिलेशनशिप भी हो सकती है.

विज्ञापन

ऑफिस रोमांस अच्छा है या बुरा?

ऑफिस रोमांस की अपनी कठिनाइयां हैं और अपने ही अलग फायदे भी हो सकते हैं. यह अच्छा है या बुरा इस सवाल का जवाब है कि ऑफिस रोमांस किसके साथ हो रहा है, किस तरह का है और इसका परिणाम क्या हो सकता है यह इसपर डिपेंड करता है. अगर ऑफिस रोमांस किसी शादीशुदा व्यक्ति और सिंगल व्यक्ति के बीच हो तो यह ज्यादातर खराब ही होता है. वहीं अगर 2 सिंगल लोगों के बीच ऑफिस रोमांस हो तो वो शादी में भी बदल सकता है.

विज्ञापन

ऑफिस रोमांस में फेवरटिज्म भी देखने को मिलता है जिसमें व्यक्ति अपने पार्टनर को टैलेंट के आधार पर नहीं बल्कि प्यार के आधार पर नए मौके देता है. ऑफिस रोमांस तब और बुरा हो जाता है जब कपल ब्रेकअप करता है और फिर प्रोफेशनलिज्म मेंटेन करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन शुरुआती प्यार, जिससे प्यार करते हैं उसे हर समय देखना, समय बिता पाना और चुपके-चुपके रोमांस का मजा लेना कपल को बेहद अच्छा भी लगता है.

क्या भारत में ऑफिस रोमांस की अनुमति है?

विज्ञापन

भारत में ऑफिस रोमांस मना नहीं है ना ही इसे Illegal कहा जा सकता है, लेकिन ऑफिस रोमांस को लेकर कंपनियों की अलग-अलग पॉलिसी और नियम होते हैं जिनमें ऑफिस रोमांस को अक्सर मना ही किया जाता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ