How To Use Khameer: आजकल हेल्दी और पारंपरिक खानपान की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. इसी वजह से खमीरी आटा भी लोगों की डाइट में जगह बना रहा है. यह नॉर्मल आटे से थोड़ा अलग होता है, क्योंकि इसे नेचुरल तरीके से फॉर्मेट यानी खमीर उठाकर तैयार किया जाता है. इसके फर्मेंटेशन का प्रोसेस आटे के स्वाद और पोषण संबंधी गुणों में बदलाव ला सकती है. यही वजह है कि इससे बनी रोटियां और दूसरी चीजें स्वाद में भी अलग लगती हैं. अगर आप घर पर इसे बना रहे हैं तो कैसे खमीर तैयार करें और इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं. आइए विस्तार से इस लेख में जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भाई को भेजें खास हैंपर, सिर्फ राखी नहीं बल्कि इन चीजों को भी करें शामिल
खमीरी आटा क्या होता है?
खमीरी आटा वह आटा है जिसे पानी के साथ गूंथने के बाद कुछ वक्त के लिए फॉर्मेट होने के लिए छोड़ दिया जाता है. इस दौरान आटे में यीस्ट जैसे माइक्रोऑर्गेनिज्म कार्बोहाइड्रेट को तोड़ते हैं और आटे में हल्के बुलबुले बनने लगते हैं. इससे आटा फूलने लगता है और उसमें हल्की खटास वाला स्वाद आता है. खमीरी आटा बनाने के लिए गेहूं के आटे के अलावा ज्वार, बाजरा या दूसरे अनाजों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
खमीरी आटे के फायदे
पाचन के लिए हो सकता है बेहतर
आटे के कुछ घटकों को पहले से ही तोड़ने में मदद करते हैं. इससे कुछ लोगों को आसानी से पच सकते हैं. हालांकि, हर इंसान का पाचन तंत्र अलग होता है, इसलिए इसे सभी के लिए फायदेमंद नहीं माना जा सकता. अनाज में फाइटिक एसिड पाया जाता है, जो आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसी चीजों के लिए अच्छा है.
खमीरी आटे से क्या-क्या बना सकते हैं?
खमीरी रोटी- खमीरी आटे से नरम रोटियां बनाई जा सकती हैं. आटा तैयार करने के बाद इसे वक्त पर समय तक फॉर्मेट होने दें और फिर नॉर्मल तरीके से रोटी बेलकर तवे पर सेंकें.
खमीरी नान- खमीरी आटे से घर पर नान भी तैयार किया जा सकता है. इसमें दही या दूसरे फर्मेंटेड इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल स्वाद और टेक्सचर को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है.
खमीरी कुलचा- खमीरी आटे से कुलचा बनाना भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसे आलू, प्याज, पनीर या हरी सब्जियों की स्टफिंग के साथ बनाया जा सकता है.
खमीरी पराठा- अगर आप पराठे को थोड़ा अलग स्वाद देना चाहते हैं तो खमीरी आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मेथी, पालक, प्याज या दूसरी सब्जियां मिलाकर पौष्टिक पराठा बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- सोंधी खुशबू और लाजवाब स्वाद, ट्राई करें मूंगफली-तिल की ये आसान और स्वादिष्ट चटनी
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
11 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
13 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
19 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
20 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
21 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines