सोंधी खुशबू और लाजवाब स्वाद, ट्राई करें मूंगफली-तिल की ये आसान और स्वादिष्ट चटनी

इस चटनी का स्वाद इतना अच्छा होता है कि खाने में जान डाल देगा. इसलिए आप फ्रिज में बनाकर चटनी को स्टोर करके रख सकते हैं, लेकिन पहले इसे सही तरीके से बनाना सीख लें.

how to make moongfali or white sesame seeds chutney

मूंगफली-तिल की चटनी क्या होती है? Image Credit- Freepik

खाने के साथ चटनी मिल जाए तो नॉर्मल खाना भी स्वादिष्ट लगने लगता है. अगर आप रोज बनने वाली धनिया या पुदीने की चटनी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मूंगफली और तिल की चटनी बना सकते हैं. भुनी हुई मूंगफली और तिल इस चटनी को सोंधा स्वाद देने का काम करते हैं, जबकि हरी मिर्च और नींबू इसका स्वाद और बढ़ा देता है. इसे रोटी, पराठे, चीला, डोसा या नाश्ते के साथ सर्व किया जा सकता है. घर पर इसे बनाने के लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा. 

विज्ञापन

मूंगफली-तिल की चटनी क्या होती है? 

इस चटनी को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि खाने में जान डाल देगा. इसलिए बहुत सारे लोग फ्रिज में चटनी बनाकर रखते हैं. आप भी इस तरह चटनी बनाकर रखें और पराठे जैसे व्यंजन के साथ इसे सर्व करें. 

विज्ञापन

सामग्री 

  • मूंगफली- आधा कप
  • सफेद तिल- 2 चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • हरा धनिया- 3 चम्मच
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा 
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार 
  • पानी- जरूरत के हिसाब से 

विधि 

  • एक कड़ाही को हल्की आंच पर गर्म करें. फिर इसमें पहले मूंगफली डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.  
  • ध्यान रखें कि मूंगफली जले नहीं, वरना चटनी का स्वाद कड़वा हो सकता है. इसके बाद उसी कड़ाही में तिल डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून लें. 
  • दोनों चीजों को अलग निकालकर ठंडा होने दें. फिर भुनी हुई मूंगफली और तिल को मिक्सर जार में डालें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और नमक डालें. 
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी चीजों को पीस लें. आप चटनी को अपनी पसंद के अनुसार थोड़ा दरदरा या एकदम महीन रख सकते हैं. 
  • आखिर में नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला दें. इससे चटनी में हल्का खट्टापन आएगा और स्वाद और भी अच्छा लगेगा. इसी तरह मूंगफली और तिल की चटनी में धनिया, हरी मिर्च और दूसरी सामग्री मिलाकर तैयार करें. 
  • अगर आपको तड़के वाली चटनी पसंद है तो एक छोटी कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें राई और करी पत्ता डालें और राई चटकने लगे तो एक चुटकी हींग डालकर गैस बंद कर दें. बस आपकी चटनी बनकर तैयार है.

इसे भी पढ़ें- चींटियों ने कर रखा है परेशान? इन आसान उपायों से मिल सकता है जल्दी छुटकारा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ