रक्षाबंधन पर भाई को भेजें खास हैंपर, सिर्फ राखी नहीं बल्कि इन चीजों को भी करें शामिल

Rakhi Hamper For Brother: रक्षाबंधन पर भाई आपसे दूर है तो भाई को सिर्फ राखी ना भेजें. आप भाई के लिए राखी हैंपर तैयार कर सकती हैं. यहां जानिए इस हैंपर में क्या-क्या डाला जा सकता है.

Rakhi hamper for brother
1 / 8
रक्षाबंधन पर भाई को कैसे हैंपर भेजें, जानिए यहां. AI Generated Image

Raksha Bandhan Hamper: रक्षाबंधन पर पहले और अब के जमाने में बहुत फर्क आ चुका है. पहले बहनें दूसरे शहर में रह रहे भाई को राखी पोस्ट से भेजा करती थीं और अब यह काम मिनटों में घर बैठे ही हो जाता है. ऑनलाइन ऐप्स और वेबसाइट्स चंद मिनटों में राखी ही नहीं बल्कि ताजा मिठाई और यूनिक गिफ्ट्स भेजने के भी ऑप्शंस देते हैं. ऐसे में लॉन्ग डिस्टेंस रक्षाबंधन (Long Distance Raksha Bandhan) के लिए भाई को सिर्फ राखी ना भेजें बल्कि खास हैंपर तैयार करके भिजवाएं. यहां जानिए भाई के लिए हैंपर में किन-किन चीजों को शामिल किया जा सकता है. अगर आप शादी के बाद अपने मायके जा रही हैं तब भी इस हैंपर (Rakhi Hamper) को अपने साथ लेकर जा सकती हैं. इस हैंपर को देखकर भाई खुशी से फूला नहीं समाएगा.

विज्ञापन

राखी के साथ हैंपर में रखें मिठाई या चॉक्लेट्स

राखी के साथ हैंपर में रखें मिठाई या चॉक्लेट्स 2 / 8

हैंपर का सबसे जरूरी सामान है राखी और मिठाई. आप भाई के लिए अपनी पसंद की सुंदर सी राखी चुन सकती हैं. इस राखी के साथ ही भाई की फेवरेट मिठाई या चॉक्लेट को हैंपर में ऐड करें. अगर मिठाई में चाश्ननी या घी ज्यादा हो तो उसे अच्छे से पैक जरूर करवा लें. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

टीका और अक्षत

टीका और अक्षत 3 / 8

राखी के हैंपर में रस्मों का ध्यान रखते हुए टीका और अक्षत यानी कुमकुम और चावल रखना ना भूलें. इससे हैंपर की शोभा तो बढ़ती ही है, साथ ही अगर भाई अकेला रहता है तो वह आपकी तरफ से खुद को टीका और अक्षत लगा सकता है. Image Credits - Pexels

वॉलेट और बेल्ट

वॉलेट और बेल्ट 4 / 8

गिफ्ट के तौर पर आप हैंपर में भाई के लिए वॉलेट और बेल्ट रख सकती हैं. वॉलेट और बेल्ट 2 ऐसी चीजें हैं जो भाई के काम आती ही आती हैं. आप अपने बजट के अनुसार वॉलेट-बेल्ट का कोंबो ले सकती हैं. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

आप दोनों की फोटो

आप दोनों की फोटो 5 / 8

रक्षाबंधन के हैंपर में आप भाई और अपनी प्यारी सी फोटो को फ्रेम करवाकर या पोलारॉइ़ड की तरह रख सकती हैं. इससे हैंपर खूबसूरत भी लगेगा और फोटो देखकर बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी सो अलग. इससे राखी में पर्सनलाइज्ड और इमोशनल टच भी आ जाएगा. Image Credits - AI

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स 6 / 8

भाई की सेहत का ख्याल रखते हुए हैंपर में ड्राई फ्रूट्स रखे जा सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स भाई के लिए हेल्दी स्नैक्स हो जाएंगे और इनके खराब होने या ना पसंद आने जैसी कोई दिक्कत नहीं होगी. ड्राई फ्रूट्स हैंपर को शाही लुक भी देंगे. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

हैंपर में रखें परफ्यूम या स्किन केयर प्रोडक्ट्स

हैंपर में रखें परफ्यूम या स्किन केयर प्रोडक्ट्स7 / 8

भाई के लिए कोई अच्छा सा परफ्यूम भी खरीदा जा सकता है. वहीं, भाई अपनी स्किन का ज्यादा ख्याल नहीं रखते हैं ऐसे में आप भाई के लिए फेसवॉश, टोनर या मॉइस्चराइजर जैसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स हैंपर में लेकर रख सकती हैं. Image Credits - Pexels

कार्ड या बोर्ड गेम्स

कार्ड या बोर्ड गेम्स 8 / 8

राखी हैंपर में ऊनो, स्पाइसेस, ट्रियो या फिर कोई और कार्ड गेम्स रखी जा सकती हैं. इसके अलावा, कोई बोर्ड गेम्स भी हैंपर में रखी जा सकती हैं. अगर भाई कॉलेज जाता है या उसे गेम्स वगैरह अच्छी लगती हैं तो यह हैंपर उसे और ज्यादा पसंद आएगा. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें - Raksha Bandhan 2026 Gifts: बहन को लग्जरी गिफ्ट देना है तो ये 7 प्रोडक्ट्स रहेंगे परफेक्ट, 3 नंबर वाला तो बन जाएगा फेवरेट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन