खमीरी आटा क्या होता है? खाने में इस्तेमाल करने के अद्भुत तरीके यहां जानिए

Khameer Dough: खमीरी आटा पारंपरिक फर्मेंटेशन से तैयार किया जाने वाला आटा है, जिससे रोटी, नान, कुलचा, पराठा और पिज्जा बेस जैसी कई चीजें बनाई जा सकती हैं. हालांकि, बहुत सारे लोगों को इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना नहीं आता है 

प्याज लू से कैसे बचाता है - 2026-08-25T145625.351

चाय की पत्ती को सफेद कागज पर फैलाकर देखें. Image Credit- Freepik

How To Use Khameer: आजकल हेल्दी और पारंपरिक खानपान की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. इसी वजह से खमीरी आटा भी लोगों की डाइट में जगह बना रहा है. यह नॉर्मल आटे से थोड़ा अलग होता है, क्योंकि इसे नेचुरल तरीके से फॉर्मेट यानी खमीर उठाकर तैयार किया जाता है. इसके फर्मेंटेशन का प्रोसेस आटे के स्वाद और पोषण संबंधी गुणों में बदलाव ला सकती है. यही वजह है कि इससे बनी रोटियां और दूसरी चीजें स्वाद में भी अलग लगती हैं. अगर आप घर पर इसे बना रहे हैं तो कैसे खमीर तैयार करें और इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं. आइए विस्तार से इस लेख में जानते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

खमीरी आटा क्या होता है?

खमीरी आटा वह आटा है जिसे पानी के साथ गूंथने के बाद कुछ वक्त के लिए फॉर्मेट होने के लिए छोड़ दिया जाता है. इस दौरान आटे में यीस्ट जैसे माइक्रोऑर्गेनिज्म कार्बोहाइड्रेट को तोड़ते हैं और आटे में हल्के बुलबुले बनने लगते हैं. इससे आटा फूलने लगता है और उसमें हल्की खटास वाला स्वाद आता है. खमीरी आटा बनाने के लिए गेहूं के आटे के अलावा ज्वार, बाजरा या दूसरे अनाजों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. 

खमीरी आटे के फायदे

पाचन के लिए हो सकता है बेहतर

आटे के कुछ घटकों को पहले से ही तोड़ने में मदद करते हैं. इससे कुछ लोगों को आसानी से पच सकते हैं. हालांकि, हर इंसान का पाचन तंत्र अलग होता है, इसलिए इसे सभी के लिए फायदेमंद नहीं माना जा सकता. अनाज में फाइटिक एसिड पाया जाता है, जो आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसी चीजों के लिए अच्छा है. 

विज्ञापन

खमीरी आटे से क्या-क्या बना सकते हैं?

खमीरी रोटी- खमीरी आटे से नरम रोटियां बनाई जा सकती हैं. आटा तैयार करने के बाद इसे वक्त पर समय तक फॉर्मेट होने दें और फिर नॉर्मल तरीके से रोटी बेलकर तवे पर सेंकें. 
खमीरी नान- खमीरी आटे से घर पर नान भी तैयार किया जा सकता है. इसमें दही या दूसरे फर्मेंटेड इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल स्वाद और टेक्सचर को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है. 
खमीरी कुलचा- खमीरी आटे से कुलचा बनाना भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसे आलू, प्याज, पनीर या हरी सब्जियों की स्टफिंग के साथ बनाया जा सकता है. 
खमीरी पराठा- अगर आप पराठे को थोड़ा अलग स्वाद देना चाहते हैं तो खमीरी आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मेथी, पालक, प्याज या दूसरी सब्जियां मिलाकर पौष्टिक पराठा बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ