Planting Tips: गार्डनिंग का शौक रखने वाले हमेशा नए पौधे लगाने की तलाश में रहते हैं. अगर आपको घर की बालकनी या गार्डन में कुछ अलग और खूबसूरत फूल लगाने का शौक है तो कटोरी फूल आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अपने नाम की तरह ही इसके फूल देखने में कटोरी या प्याले जैसे लगते हैं. आम बोलचाल में इसे दुपहरिया के नाम से भी जाना जाता है. बहुत कम लोग इसे कटोरी फूल के तैयार पर जानते हैं. हालांकि, इस मौसम में इसका पौधा लगाना बेस्ट हो सकता है, क्योंकि ग्रोथ बहुत अच्छी होती है. बस इसे सही तरीके से लगाने का तरीका आपको पता होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- भारत के 5 खूबसूरत बीच, जहां दिखता है समुद्र का शानदार नजारा; दोस्तों के साथ जरूर बनाएं प्लान
कटोरी फूल कैसा दिखता है?
कटोरी फूल की खासियत इसका फूल है जो खुलने पर प्याले या कटोरी जैसा शेप लेता हुआ दिखाई देता है. इसके फूल आमतौर पर लाल रंग के होते हैं और हरे पत्तों के बीच काफी सुंदर नजर आते हैं. यही खास शेप इसे दूसरे फ्लावर से अलग बनाता है. हालांकि, कटोरी शब्द वनस्पति विज्ञान में फूल के एक हिस्से के लिए भी इस्तेमाल होता है.
घर पर कटोरी फूल कैसे लगाएं?
- कटोरी फूल को बीज से आसानी से उगाया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले ऐसा गमला लें, जिसमें नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर हों. मिट्टी तैयार करते समय बगीचे की मिट्टी में वर्मीकंपोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई जैविक खाद और थोड़ी रेत मिलाया जा सकता है.
- मिट्टी पर ध्यान देने के बाद आप बीजों को गहराई पर लगाएं. इससे हल्की मिट्टी से ढकने के बाद पानी का छिड़काव करें और फिर 7 से 10 दिनों तक देखभाल करें. कुछ ही दिनों में पौधा अंकुरित मिल सकता है.
कटोरी फूल लगाने का क्या है सही समय?
कटोरी फूल गर्म और बरसाती मौसम में अच्छी तरह बढ़ने वाला पौधा माना जाता है. बीज लगाने के लिए फरवरी से मार्च या जुलाई से अक्टूबर का समय अच्छा बताया जाता है. बरसात के मौसम में भी इस पौधे को आसानी से लगा सकते हैं.
कितनी धूप चाहिए?
कटोरी फूल को अच्छी ग्रोथ और फूलों के लिए सही रोशनी चाहिए. गमले को ऐसी जगह रखें जहां पौधे को रोजाना करीब 6 घंटे धूप मिल सके. अगर पौधे को बहुत कम रोशनी मिलेगी तो उसकी ग्रोथ कम हो सकती है.
पानी की मात्रा का ध्यान कैसे रखें?
कटोरी फूल की मिट्टी को पूरी तरह सूखने न दें, लेकिन गमले में पानी जमा होना भी ठीक नहीं है. जरूरत से ज्यादा पानी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. पानी देने से पहले उंगली से मिट्टी की ऊपरी लेयर को चेक करें. अगर ऊपर की मिट्टी सूखी महसूस हो तो पानी दें और बारिश में नमी देखकर पानी देने की कोशिश करें.
कटोरी फूल लगाते समय इन गलतियों से बचें
- आपको गमले का ड्रेनेज होल चेक करना होगा, ताकि पौधे की ग्रोथ अच्छी तरह से की जा सके. कई बार मिट्टी डालते वक्त होल पूरी तरह से बंद हो जाता है, जिससे ग्रोथ बिल्कुल रुक जाती है.
- पौधे को हमेशा उसकी जरूरत के हिसाब से पानी दें. कई बार पानी जरूरत से ज्यादा देने पर मिट्टी में नमी बढ़ जाती है, जिससे फूल अच्छी तरह से नहीं बढ़ते हैं.
- इस पौधे को धूप और छाया की जरूरत होती है तो बेहतर होगा कि आप इस पौधे को ऐसी जगह रखें जहां पर धूप के साथ-साथ छाया भी आए.
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: साल के 12 महीने हरे-भरे दिखेंगे ये पौधे, घर के गार्डन के लिए हैं बेस्ट
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
2 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
5 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
9 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
22 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines