हेलो लिप्स ब्यूटी ट्रेंड क्या है? यहां जानिए घर पर स्टेप बाय स्टेप करने का आसान तरीका

Halo Lips Trend: अगर आप अपने होंठों को और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो एक बार हेलो लिप्स ब्यूटी का ये नया ट्रेंड ट्राई करके देखें. इससे ना सिर्फ होंठों का रंग अच्छा होगा, बल्कि आपका लुक क्लासी भी लगेगा. 

What Is Halo Lips Beauty Trend

90 के दशक में भी हुआ था वायरल ये ब्यूटी ट्रेंड. Image Credit- News24

Halo Lips Beauty Trend: सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है. इन दिनों हेलो लिप्स ब्यूटी का नया ट्रेंड वायरल हो रहा है. लोग इस ट्रेंड को काफी पसंद कर रहे हैं और घर पर ट्राई भी कर रहे हैं. इस ट्रेंड का मकसद है होंठों को नेचुरली गुलाबी, हेल्दी और चमकदार बनाना, ताकि बिना ज्यादा मेकअप के भी होंठ खूबसूरत दिखें. हालांकि, इसे करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे हमारे बताए गए टिप्स की मदद से किया जा सकता है. अगर आपके होंठ ड्राई, डल या काले पड़ गए हैं तो हेलो लिप्स ट्रेंड आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलो लिप्स ब्यूटी ट्रेंड क्या है? | What Is Halo Lips Beauty Trend

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिसर्च के मुताबिक हेलो लिप ट्रेंड मेकअप करने का एक नया तरीका है. इसमें लिप लाइनर और लिपस्टिक के किनारों को ब्लर करके होंठों को सॉफ्ट बनाया जाता है. इससे होंठों का लुक बहुत ही सुंदर लगता है और चेहरे पर अच्छा भी लगता है. रिसर्च के मुताबिक हेलो लिप ट्रेंड होंठों के चारों ओर डाइमेंशन क्रिएट करने पर फोकस करता है.

घर पर हेलो लिप्स पाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

  • सबसे पहले होंठों को साफ करें और डेड स्किन को हटाने के लिए मास्क बनाएं.
  • इसके लिए 1 चम्मच में थोड़ी शुगर और शहद मिलाएं.
  • दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर होंठों पर लगा लें. 5 मिनट बाद गुनगुने पानी से होंठों को धो लें.
  • अब एक मैट क्रीम ब्रॉन्जर लें और एक फ्लफी ब्रश पर लगाएं.  
  • अपने होंठों के किनारों के चारों ओर नेचुरल लाइन के बाहर हल्के हाथ से लगा दें.
  • फिर लिप कंटूर को होंठों के नेचुरल फुल हिस्से पर धीरे-धीरे ब्लेंड करके लगाएं.
  • इसके बाद अपना लिप कलर लें और सिर्फ होंठों के बीच में लगाएं.
  • ब्रश से सब कुछ फिर से ब्लेंड करें, ताकि हेलो और सेंटर कलर का ग्रेडिएंट स्मूथ दिखे. 

90 के दशक में भी हुआ था वायरल ये ब्यूटी ट्रेंड

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह ट्रेंड 90 के दशक में भी वायरल हुआ था. पहले ही महिलाएं अक्सर ऐसा मेकअप किया करती थीं और डार्क लाइनर होंठों के किनारों पर लगाकर बीच में हल्का शेड और ब्लर किए हुए एजेस का इस्तेमाल किया जाता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ