Cold Facial Benefits: गर्मियों में रोजाना बाहर जाने की वजह से चेहरा बहुत ही ज्यादा खराब हो जाता है. इसकी वजह से चेहरे पर न सिर्फ डार्क सर्कल नजर आते हैं, बल्कि लुक डल भी लगता है. हालांकि, धूप के इफेक्ट को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं. मार्केट में स्किन की केयर करने के लिए कई प्रोडक्ट्स मिलते हैं और आजकल कोल्ड फेशियल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. खासकर गर्मियों में लोग स्किन को ठंडक और इंस्टेंट ग्लो देने के लिए इस तकनीक को अपना रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कोल्ड फेशियल को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन आखिर यह कोल्ड फेशियल क्या है और यह चेहरे पर कैसे असर करता है? आइए जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- कमर में रहता है दर्द तो नमक का यह नुस्खा आ सकता है काम, दादी-नानी करती थीं इस्तेमाल
क्या होता है कोल्ड फेशियल?
कोल्ड फेशियल एक ऐसी स्किन केयर तकनीक है, जिसमें स्किन को ठंडे तापमान की मदद से रिलैक्स और रिफ्रेश किया जाता है. इसमें आइस रोलर, कोल्ड मास्क, चिल्ड जेड रोलर, ठंडे फेस पैक या कूलिंग टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है. इससे चेहरे को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं.
कोल्ड फेशियल से कैसे मिलता है नेचुरल ग्लो?
चेहरे की सूजन कम होना- सुबह उठने के बाद चेहरे पर हल्की सूजन या पफीनेस होना आम बात है. कोल्ड फेशियल स्किन को ठंडक देकर इस सूजन को कम करने में मदद कर सकता है.
स्किन को फ्रेश रखना- यह फेशियल चेहरे को ठंडक देने का काम करता है. अगर आप इसे रोजाना करेंगे को चेहरा फ्रेश और चमकदार लगेगा.
पोर्स को टाइट करना- कोल्ड थेरेपी की वजह से पोर्स कुछ समय के लिए छोटे और टाइट दिखाई दे सकते हैं, जिससे स्किन स्मूथ लगती है और चेहरा ग्लो करता है.
मेकअप के लिए स्किन होती है तैयार- कई लोग मेकअप लगाने से पहले कोल्ड फेशियल करते हैं, क्योंकि इससे स्किन अधिक स्मूथ और तरोताजा महसूस हो सकती है. बस आपको इसे करने का सही तरीका मालूम होना चाहिए.
कैसे करें कोल्ड फेशियल?
सबसे पहले चेहरा साफ करें और आइस रोलर या ठंडे जेड रोलर को चेहरे पर हल्के हाथों से चलाएं. आप मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद लोशन जरूर इस्तेमाल करना है.
इसे भी पढ़ें- मखाने को कैसे तैयार किया जाता है? जानिए इससे जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
संबंधित खबरें
घर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
36 mins agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
13 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
13 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
13 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
15 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
16 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
16 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
17 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
20 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines