Beauty Burnout: स्किन केयर रूटीन आज से 10 साल पहले 2 से 3 स्टेप्स का होता था और आजकल 10 से 12 स्टेप्स तक पहुंच चुका है. स्किन पर क्लेंजर से लेकर टोनर, एक्सफोलिएटर, एसेंस, मॉइस्चराइजर, सीरम, अंडर आई क्रीम, बीबी क्रीम, सनस्क्रीन, स्किन टिंट और फेस ऑयल वगैरह स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) का हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन, यह लंबा-चौड़ा स्किन केयर ब्यूटी बर्नआउट की वजह बन सकता है. अगर आपका भी यह सवाल है कि स्किन बर्नआट क्या होता है, क्यों होता है और इसका त्वचा पर क्या असर होता है, तो यहां आपके लिए सटीक जवाब दिया गया है.
यह भी पढ़ें – स्किन पड़ गई है ढीली और बेजान? घर पर बनी यह देसी क्रीम दिखा सकती है असर, जानिए कैसे बनाएं
क्या होता है ब्यूटी बर्नआउट
अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए लगातार किए जाने वाले स्किन केयर स्टेप्स, कभी ना खत्म होने वाली अपोइंट्मेंट्स, सेल्फ मोनिटरिंग और एक के बाद एक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से व्यक्ति को फिजिकली, मेंटली और फाइनेंशली एग्जॉस्टेड फील होने लगता है, थका हुआ महसूस होता है और व्यक्ति एंजॉय करने वाले स्किन केयर को लेकर भी तनाव महसूस करने लगता है. इसे ही ब्यूटी बर्नआउट कहते हैं.
कैसा पता चलेगा आपको ब्यूटी बर्नआउट हो गया है
ब्यूटी बर्नआउट होने पर व्यक्ति परफेक्ट दिखने की कोशिश में रहता है और परफेक्ट ना दिखने के डर से उसे घबराहट होने लगती है. व्यक्ति पैनिक करने लगता है, एंजाइटी फील करने लगता है, एक के बाद एक प्रोडक्ट्स खरीदने लगता है, नए ब्यूटी ट्रेंड्स देखकर परेशान हो जाता है और तैयार होना भी बोझ जैसा लगने लगता है.
स्किन पर ब्यूटी बर्नआउट का असर
पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ब्यूटी बर्नआउट की चपेट में ज्यादा आती हैं. एक के बाद एक नए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना या लंबे स्किन केयर रूटीन के चलते महिलाओं का स्किन बैरियर डैमेज होने लगता है. इससे त्वचा लाल नजर आती है, त्वचा पर ब्रेकआउट्स होने लगते हैं, स्किन का टेक्सचर खराब होता है और स्किन कभी भी सेटल्ड महसूस नहीं करती है. कई बार महिलाएं अपनी स्किन को देखकर एंजाइटी भी महसूस करने लगती हैं. इसे सिंपल पॉइंट्स में समझा जा सकता है –
- स्किन केयर रूटीन में मजा ना आना
- स्किन केयर का रिलैक्सिंग महसूस ना होना
- जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट्स खरीदना
- स्किन केयर पर बहुत ज्यादा समय और पैसों की बर्बादी करना
- स्किन के कारण स्ट्रेस होना, एंजाइटी होना, सेल्फ एस्टीम का कम होना स्किन पर इरिटेशन, ब्रेकआउट या जलन होना
- स्किन केयर का बोझ जैसा लगना बजाय सूदिंग लगने के.
क्यों होने लगा है ब्यूटी बर्नआउट
ब्यूटी बर्नआउट की कई वजहें हो सकती हैं, बाजार में एक के बाद एक स्किन केयर प्रोडक्ट्स की भरमार, लंबे वेलनेस रिचुअल्स, सोशल मीडिया पर एक के बाद एक प्रोडक्ट का बखान जिन्हें देखकर उन प्रोडक्ट्स को खरीदने और इस्तेमाल करने का मन करना और साथ ही परफेक्ट दिखने की चाह जिस चलते थका देने वाले स्किन केयर रूटीन फॉलो किए जाते हैं.
ब्यूटी बर्नआउट से कैसे बचें
- बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें
- बेसिक स्किनकेयर पर फोकस करें, जैसे क्लेंजिंग, मॉइस्चराइजिंग और सन प्रोटेक्शन
- बिना बुरा फील किए स्किन केयर स्टेप्स को कम करें
- नए प्रोडक्ट्स या नए रूटीन अपनाने से परहेज करें
- सोशल मीडिया वीडियो या प्रोडक्ट्स के रिव्यूज देखकर प्रेशर फील ना करें
- किसी और के रूटीन या प्रोडक्ट्स से इंफ्लुएंस होने के बजाय अपनी स्किन की जरूरत को समझें
- खुद को याद दिलाएं कि परफेक्ट दिखना नहीं बल्कि स्किन का हेल्दी रहना ज्यादा जरूरी है.
यह भी पढ़ें – चेहरे के लिए चावल का पानी कैसे तैयार करें? जानिए ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे लगाएं Rice Water
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
3 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
7 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
8 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
8 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
10 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
11 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
12 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
14 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines