Asexuality Kya Hai: रियलिटी शो लॉक अप में कई सेलेब्स आते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े कई सारे शॉकिंग खुलासे करते हैं. इस दौरान गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ने भी अपनी सेक्सुअलिटी पर बात की. बीते दिनों उन्होंने खुलासा किया था कि वो बाइसेक्सुअल हैं, लेकिन हाल ही के एपिसोड में वो अब खुद को एसेक्सुअल कहती हुई नजर आईं. इसके बाद से यह शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर Asexuality क्या होती है? क्या इसका मतलब किसी बीमारी से है? इसलिए हमने सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रशांत जैन (पीएसआरआई हॉस्पिटल में यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर) से बात की, जिन्होंने हमें विस्तार से बताया कि एसेक्सुअलिटी क्या होती है. साथ ही बताया कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें किसी को भी देखकर रिलेशन बनाने की इच्छा नहीं होती. इसे ही मेडिकल भाषा में एसेक्सुअलिटी कहा जाता है.
इसे भी पढ़ें- होटल के कमरे में नोटपैड और पेन का क्या होता है इस्तेमाल? जानिए इसके पीछे का दिलचस्प कारण
एसेक्सुअलिटी क्या होता है?
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि एसेक्सुअलिटी और ब्रह्मचर्य एक जैसी चीजें नहीं हैं. ब्रह्मचर्य एक इंसान का लिया गया फैसला हो सकता है, जबकि एसेक्सुअलिटी इंसान के रिलेशनशिप से जुड़ा हुआ है. इस दौरान कोई भी इंसान अपनी इच्छा से संबंध से दूर नहीं रहता, बल्कि नेचुरल तौर पर अट्रैक्शन फील नहीं करता.
क्या एसेक्सुअलिटी कोई बीमारी है?
एक्सपर्ट ने बताया है कि यह कोई बीमारी नहीं है. इसलिए आपको इलाज कराने की जरूरत नहीं है. अगर कोई इंसान संबंध नहीं बनाना चाहता तो इसके पीछे हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस या कोई मेडिकल प्रॉब्लम हो सकती है. इसलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.
एसेक्सुअलिटी और लो सेक्स ड्राइव में क्या अंतर है?
अगर एसेक्सुअलिटी और लो सेक्स ड्राइव को एक ही बीमारी समझ रहे हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि एसेक्सुअलिटी एक सेक्शुअल ओरिएंटेशन है, जिसमें इंसान रिलेशन बनाने के लिए कम या बिल्कुल महसूस नहीं करता. जबकि किसी भी समय हार्मोनल बदलाव की वजह से हो सकता है, जिसका इलाज किया जा सकता है.
अपनी सेक्सुअलिटी की पहचान कैसे करें?
अगर किसी इंसान को अपनी सेक्सुअलिटी की पहचान को लेकर भ्रम है या वह यह समझना चाहता है कि उसके इमोशन क्या हैं? उसे बिना किसी डर या शर्म के किसी सेक्सोलॉजिस्ट से बात करनी चाहिए. इसके बाद अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर पार्टनर से बात करें.
इसे भी पढ़ें- क्या पानी के सांप इंसानों को काटते हैं? जानिए कितना खतरनाक होता है हमला
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
40 mins agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
6 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
7 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
8 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
10 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines