होटल के कमरे में नोटपैड और पेन का क्या होता है इस्तेमाल? जानिए इसके पीछे का दिलचस्प कारण
Hotel Rooms Have Notepad And Pen: होटल रूम में ठहरते वक्त यकीन आपने गौर किया होगा रूम में नोटपैड रखा होता है. इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Hotel Rooms Mein Pen aur Dairy Hona: होटल में ठहरने या रुकने का एक्सपीरियंस अपने भी यकीनन लिया होगा. यहां पर लोगों के लिए हर तरह की सुविधा की जाती है. बेड पर हर टॉवल के साथ टेबल पर एक छोटा-सा नोटपैड और पेन जरूर रखा जाता है. क्या आपको पता है कि यह सिर्फ सजावट के लिए नहीं रखा जाता, बल्कि मेहमानों को ध्यान में रखते हुए रखा जाता है. मगर क्या आपको होटल के कमरे में नोटपैड और पेन रखने के पीछे की अहम वजह पता हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
जरूरी बातें तुरंत नोट करना
2 / 7ट्रैवल के दौरान कई बार कोई जरूरी फोन नंबर, मीटिंग का समय, फ्लाइट डिटेल या किसी जगह का पता तुरंत लिखने की जरूरत पड़ जाती है. ऐसे में नोटपैड और पेन काफी काम आते हैं. इसे भी पढ़ें-
होटल से जुड़ी जानकारी लिखना
3 / 7मेहमान रूम सर्विस, वाई-फाई पासवर्ड, टैक्सी का समय, चेक-आउट टाइम या किसी दूसरे जरूरी जानकारी को नोट कर सकते हैं, ताकि बाद में उन्हें याद रखने में आसानी हो.
टू-डू लिस्ट बनाना
4 / 7बिजनेस ट्रिप हो या फैमिली वेकेशन, कई लोग दिनभर के कामों की लिस्ट बनाते हैं. होटल का नोटपैड छोटे छोटे प्लान और जरूरी काम लिखने के लिए रखा जाता है.
फीडबैक या संदेश छोड़ना
5 / 7अगर आपको हाउसकीपिंग स्टाफ के लिए कोई मैसेज छोड़ना हो या किसी साथी यात्री के लिए नोट लिखना हो, तो नोटपैड इस्तेमाल साबित होता है.
बिजनेस ट्रैवल के लिए रखना
6 / 7कई बिजनेस ट्रैवलर्स होटल में ही मीटिंग की तैयारी करते हैं. वे जरूरी पॉइंट्स, आइडिया या मीटिंग नोट्स लिखने के लिए होटल के नोटपैड का इस्तेमाल करते हैं.
ब्रांडिंग का भी होता है हिस्सा
7 / 7होटल अपने नाम और लोगो के साथ कस्टम नोटपैड और पेन तैयार करते हैं. इससे होटल की ब्रांडिंग होती है और मेहमानों के मन में होटल की याद भी बनी रहती है. इससे लोगों का आना जाना भी लगा रहता है. इसे भी पढ़ें-



















