क्या पानी के सांप इंसानों को काटते हैं? जानिए कितना खतरनाक होता है हमला

Water Snake Bite: बरसात में सांप ज्यादा निकलते हैं और पानी वाली जगहों पर भी दिखाई देने लगते हैं. ऐसे में अगर आपको पानी में सांप नजर आ जाए तो घबराए नहीं, क्योंकि जरूरी नहीं इसका पानी जहरीला हो या आपको नुकसान पहुंचाने का काम करेगा. 

Water Snake Bite

क्या पानी के सांप काटते हैं? Image Credit- Freepik

Barsat Mein Saanp Nikalna: बरसात के मौसम में तालाब, नदियों, झीलों और खेतों के आसपास पानी वाले सांप अक्सर दिखाई देने लगते हैं. इन्हें देखकर कई लोग घबरा जाते हैं और मान लेते हैं कि हर पानी का सांप बहुत जहरीला होता है, लेकिन सच्चाई यह है कि हर पानी वाला सांप जहरीला नहीं होता. हालांकि, अगर कोई सांप खुद को खतरे में महसूस करे तो वो काट सकता है. इसलिए कुछ बातों पर ध्यान दें, ताकि सांप से खुद को बचाया जा सके.  आइए जानते हैं कि पानी के सांप इंसानों को क्यों काटते हैं और उनका काटना कितना खतरनाक हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या पानी के सांप काटते हैं?

पानी के सांप इंसानों को काट सकते हैं, लेकिन आमतौर पर वे बिना वजह हमला नहीं करते है. ज्यादा पानी के सांप इंसानों से बचने की कोशिश करते हैं. अगर उन्हें पकड़ने, छेड़ने या उन पर पैर पड़ जाने जैसी नौबत आए तो घबराए नहीं. 

क्या सभी पानी के सांप जहरीले होते हैं?

दुनिया भर में पानी में रहने वाले सांपों की कई प्रजातियां हैं और उनमें से ज्यादातर जहरीली होती हैं. हालांकि, कुछ सांप और कुछ प्रजातियां जहरीली होती हैं. इसलिए किसी भी सांप को देखकर उसके जहरीले होने का अनुमान लगाना सही नहीं है. 

विज्ञापन

पानी के सांप का काटना कितना खतरनाक हो सकता है?

अगर सांप जहरीला नहीं या है तो उसके काटने से आमतौर पर दर्द, सूजन या हल्का इंफेक्शन हो सकता है, लेकिन अगर जहरीला सांप काटे तो इस वक्त स्थिति गंभीर हो सकती है और तुरंत इलाज की जरूरत पड़ती है. वहीं, सांप की पहचान करना आसान नहीं है, क्योंकि किसी भी सांप के काटने से स्थिति गंभीर हो सकती है. 

अगर पानी का सांप काट ले तो क्या करें?

अगर आपको सांप काट ले तो घबराए नहीं, क्योंकि काटे गए अंग को जितना हो सके स्थिर रखें. तुरंत नजदीकी अस्पताल या हेल्थ केंद्र पहुंचें. घाव को काटने, चूसने या उस पर कोई रसायन, जड़ी-बूटी या बर्फ लगाने की कोशिश न करें. वहीं, बहुत कसकर पट्टी या रस्सी न बांधें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ