Washing Machine Polythene Viral Hacks: मशीन में कपड़े धोना भी एक आर्ट है. अगर सही तरह से कपड़े ना डाले जाएं तो यह बिल्कुल भी साफ नहीं होते हैं और आपस में चिपक जाते हैं. इसलिए इससे जुड़े सोशल मीडिया पर हैक वायरल होते हैं. इन दिनों वॉशिंग मशीन में एक पॉलिथिन डालने का हैक काफी वायरल हो रहा है. ऐसे में अगर आप चाहें तो इस हैक को अपना सकते हैं. इससे कपड़ों से बाल, रोएं और हल्की गंदगी आसानी से निकल जाएगी. हालांकि, ज्यादातर लोग इस ट्रिक के बारे में नहीं जानते हैं. इसलिए आज हम इस लेख में आपको वॉशिंग मशीन में पॉलिथिन डालने का हैक विस्तार से बताएंगे. साथ ही, यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि इस हैक को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है.
इसे भी पढ़ें- बच्चे की शरारत कर देती है शर्मिंदा? बिना गुस्सा किए इन ट्रिक्स से सिखाएं मैनर्स, मानने लगेगा आपकी हर बात
क्या है वॉशिंग मशीन में पॉलिथिन डालने वाला हैक?
इस हैक में सिर्फ एक पॉलिथिन का इस्तेमाल किया गया है. इसे कपड़े धोते वक्त वॉशिंग मशीन के ड्रम में डाला जाता है. जब मशीन घूमती है तो पॉलिथिन पर स्टैटिक चार्ज बनता है, जिसकी वजह से कपड़ों से निकलने वाले बाल, धूल और रोएं पॉलिथिन से चिपक जाते हैं. साथ ही, धोने के बाद आसानी से कपड़े निकल भी जाते हैं.
इस हैक को कैसे अपनाएं?
इस हैक को फॉलो करना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है, बस हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- सबसे पहले एक साफ और बड़ी पॉलिथिन लें.
- अब मशीन में पानी भरें और कपड़े डाल दें.
- इसके बाद पॉलिथिन को भी ड्रम में डाल दें.
- डिटर्जेंट डालकर वॉश साइकल पर मशीन चला दें.
- कपड़े धोने के बाद पॉलिथिन को बाहर निकाल लें.
इस हैक को अपनाने से क्या होगा?
- कपड़े आपस में चिपकते नहीं हैं.
- कपड़े ज्यादा साफ और फ्रेश नजर आते हैं.
- लिंट रिमूवर या ब्रश की जरूरत नहीं पड़ती.
- कपड़े आसानी से साफ हो जाते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
- आपको पतली या फटी पॉलिथिन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना है. इससे यह मशीन के अंदर ही फट जाएगी और अपना काम नहीं करेगी.
- कपड़े धोने के बाद पॉलिथिन को फेंक दें और हर वॉश के बाद दूसरी पॉलीथिन का इस्तेमाल करें.
- आप मशीन को चालू करने के बाद ही पॉलिथिन को डालें, ताकि पॉलिथिन अच्छी तरह से घूमना आसानी से शुरू कर दे.
इसे भी पढ़ें- Soup Recipe: सर्दी-जुकाम दूर करेगा ये टेस्टी वेजिटेबल सूप, बिना दवा खाए हो जाएगा काम, यहां जानिए आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
सरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
38 mins agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
2 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
5 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
20 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
21 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines