मशीन में पॉलिथिन डालकर कपड़े धोने का ये वायरल हैक 99% लोगों को नहीं पता, यहां जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Washing Machine Plastic Bag Hack: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते वक्त अक्सर उलझ जाते हैं और वो ठीक से साफ नहीं हो पाते हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि हम आपके साथ वायरल हैक साझा कर रहे हैं. इस दौरान आपको सिर्फ एक पॉलिथिन की जरूरत पड़ेगी. 

Washing Machine Plastic Bag Hack

मशीन में पॉलिथिन डालकर कपड़े धोने का सही तरीका क्या है? Image Credit- News24

Washing Machine Polythene Viral Hacks: मशीन में कपड़े धोना भी एक आर्ट है. अगर सही तरह से कपड़े ना डाले जाएं तो यह बिल्कुल भी साफ नहीं होते हैं और आपस में चिपक जाते हैं. इसलिए इससे जुड़े सोशल मीडिया पर हैक वायरल होते हैं. इन दिनों वॉशिंग मशीन में एक पॉलिथिन डालने का हैक काफी वायरल हो रहा है. ऐसे में अगर आप चाहें तो इस हैक को अपना सकते हैं. इससे कपड़ों से बाल, रोएं और हल्की गंदगी आसानी से निकल जाएगी. हालांकि, ज्यादातर लोग इस ट्रिक के बारे में नहीं जानते हैं. इसलिए आज हम इस लेख में आपको वॉशिंग मशीन में पॉलिथिन डालने का हैक विस्तार से बताएंगे. साथ ही, यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि इस हैक को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है वॉशिंग मशीन में पॉलिथिन डालने वाला हैक?

इस हैक में सिर्फ एक पॉलिथिन का इस्तेमाल किया गया है. इसे कपड़े धोते वक्त वॉशिंग मशीन के ड्रम में डाला जाता है. जब मशीन घूमती है तो पॉलिथिन पर स्टैटिक चार्ज बनता है, जिसकी वजह से कपड़ों से निकलने वाले बाल, धूल और रोएं पॉलिथिन से चिपक जाते हैं. साथ ही, धोने के बाद आसानी से कपड़े निकल भी जाते हैं. 

इस हैक को कैसे अपनाएं?

इस हैक को फॉलो करना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है, बस हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

विज्ञापन
  • सबसे पहले एक साफ और बड़ी पॉलिथिन लें.
  • अब मशीन में पानी भरें और कपड़े डाल दें.
  • इसके बाद पॉलिथिन को भी ड्रम में डाल दें.
  • डिटर्जेंट डालकर वॉश साइकल पर मशीन चला दें.
  • कपड़े धोने के बाद पॉलिथिन को बाहर निकाल लें.  

इस हैक को अपनाने से क्या होगा?

  • कपड़े आपस में चिपकते नहीं हैं.
  • कपड़े ज्यादा साफ और फ्रेश नजर आते हैं.
  • लिंट रिमूवर या ब्रश की जरूरत नहीं पड़ती.
  • कपड़े आसानी से साफ हो जाते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • आपको पतली या फटी पॉलिथिन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना है. इससे यह मशीन के अंदर ही फट जाएगी और अपना काम नहीं करेगी.
  • कपड़े धोने के बाद पॉलिथिन को फेंक दें और हर वॉश के बाद दूसरी पॉलीथिन का इस्तेमाल करें.
  • आप मशीन को चालू करने के बाद ही पॉलिथिन को डालें, ताकि पॉलिथिन अच्छी तरह से घूमना आसानी से शुरू कर दे. 

इसे भी पढ़ें- Soup Recipe: सर्दी-जुकाम दूर करेगा ये टेस्टी वेजिटेबल सूप, बिना दवा खाए हो जाएगा काम, यहां जानिए आसान रेसिपी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ