Salt Vinegar For Feet: नमक रसोई की एक ऐसी सामग्री है जिसका इस्तेमाल सिर्फ खानपान में ही नहीं होता है बल्कि अलग-अलग हैक्स में भी इसका पूरा फायदा उठाया जाता है. वहीं, सफेद सिरका भी कई तरह से काम आता है. फल और सब्जियों से लेकर रसोई के बर्तन और घर के फर्श तक को साफ करने में ये दोनों ही चीजें काम आती हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं नमक और सिरके के पानी में पैर डुबोने पर भी फायदा मिल सकता है? यहां जानिए नमक और विनेगर के पानी (Salt Vinegar Water) में 10 से 15 मिनट पैर डुबोकर रखने पर क्या होता है.
यह भी पढ़ें – सिर में ड्राइनेस के कारण होती है खुजली तो बनाकर लगा लीजिए ये हाइड्रेटिंग हेयर मास्क, स्कैल्प को मिल जाएगी नमी
नमक और सिरके के पानी में पैर डुबोने के फायदे
रोजमर्रा के कामों से पैर थक तो जाते ही हैं, साथ ही पैरों पर धूल मिट्टी की परत जमने लगती है जो समय के साथ गहरी होने लगती है और आसानी से छूटती नहीं है. पैरों पर जमी गंदगी और डेड स्किन सेल्स पैरों की त्वचा को रूखा-सूखा कर देते हैं और त्वचा फटने लगती है सो अलग. ऐसे में नमक और सिरके के पानी (Namak Sirke Ka Pani) में 10 से 15 मिनट पैर डुबोकर रखा जाए तो इससे पैरों को आराम मिलता है, शरीर की थकान उतरती है, पैरों की गंदगी ढीली पड़कर उतरने लगती है और पैरों से आने वाले पसीने की बदबू भी मिट जाती है. अगर समय कम हो तो देर तक पैर डुबोने के बजाय इस पानी से पैर धोया भी जा सकता है.
नमक और सिरके का पानी स्किन के पीएच को बैलेंस करने में मदद करते हैं. इनसे बैक्टीरिया और फंगस हटते हैं और पैरों पर फंगल इंफेक्शन की संभावना कम होती है.
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने में भी नमक और विनेगर वाला पानी काम करता है. इससे पैरों में भारीपन महसूस नहीं होता और पैर हल्के फील होने लगते हैं.
कैसे इस्तेमाल करें नमक और सिरका
पैर डुबोने के लिए आपको नमक और सिरके को पानी में डालना होगा. टब या बाल्टी में हल्का गर्म पानी भरकर इसमें एक चम्मच नमक और 2 से 3 चम्मच सफेद सिरका या विनेगर (White Vinegar) डाला जा सकता है. यह मिश्रण नेचुरल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है और हाइजीन मेंटेन रखने में मददगार होता है. इस मिश्रण में 15 से 20 मिनट पैर डुबोकर रखने के बाद पैरों को ब्रश से थोड़ा घिसें. खासतौर से पैरों की उंगलियों के बीच के हिस्से की गंदगी को साफ करें. पैरों की गंदगी निकलने लगेगी और पूरे शरीर की थकान उतरती हुई महसूस होगी. इस पानी से पैर निकालने के बाद सादे पानी से पैर धो लें और तौलिया या कपड़ा लेकर पैरों को अच्छे से सुखा लें.
आखिर में पैरों पर मॉइस्चराइजर या कोई तेल लगाएं और आराम फरमाएं. आपकी दिनभर की थकान तो कम होगी ही साथ ही पैर चमकने लगेंगे सो अलग.
यह भी पढ़ें – Cracked Heels Home Remedies: फटी एड़ियों से परेशान हैं तो नारियल तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज, भर जाएगी दरार
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
50 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines