हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुबह-सुबह एलोवेरा का जूस पीने से क्या होता है? जानिए किन लोगों को मिल सकता है फायदा

Drinking Aloe Vera Juice In The Morning: सुबह एलोवेरा जूस पीने पर शरीर पर एक नहीं बल्कि कई बदलाव नजर आ सकते हैं. यहां जानिए रोजाना एलोवेरा जूस पीने पर क्या होता है.

विज्ञापन
सेहत को कई तरह से प्रभावित करता है एलोवेरा जूस.

Aloe Vera Benefits: एलोवेरा का इस्तेमाल अक्सर ही स्किन केयर या फिर हेयर केयर में किया जाता है. एलोवेरा का गूदा सनबर्न यानी धूप से जली स्किन को ठीक करता है, यह त्वचा को सूदिंग इफेक्ट्स देता है और स्किन पर हाइड्रेशन बनाए रखता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं एलोवेरो का जूस पीने पर भी शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं. एलोवेरा में विटामिन, खनिज, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फायदेमंद एंजाइम्स होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. ऐसे में यहां जानिए रोजाना एलोवेरा जूस पीने पर क्या-क्या होता है.

यह भी पढ़ें – तेजी से खून कैसे बढ़ाएं? जानिए क्या खाने पर बढ़ने लगता है हीमाग्लोबिन, अनीमिया भी होगा दूर

रोज एलोवेरा जूस पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Aloe Vera Juice

पाचन रहता है अच्छा

विज्ञापन

रोजाना एलोवेरा जूस पीने पर पाचन अच्छा रहने लगता है. इसमें नेचुरल लैक्सेविट गुण होते हैं जो कब्ज को दूर करते हैं. इस जूस को पीने पर पेट की गैस और एसिडिटी की समस्या भी दूर होने लगती है.

शरीर से निकलती है गंदगी

विज्ञापन

एलोवेरा जूस का एक बड़ा फायदा है कि यह शरीर के गंदे टॉक्सिंस को निकालता है. टॉक्सिंस निकालने पर शरीर अंदर से तो साफ होता ही है, इससे शरीर के बाहर भी असर दिखता है और त्वचा निखरती है.

त्वचा पर आती है चमक

विज्ञापन

कील-मुंहासे या फोड़े-फुंसियों से परेशान लोगों को एलोवेरा जूस पीने पर फायदा मिल सकता है. एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) से शरीर टॉक्सिंस को निकालता है जिससे त्वचा पर निखार आता है और फोड़े-फुंसियां कम होती हैं.

वजन घटता है

विज्ञापन

बढ़ते वजन को कम करने के लिए भी एलोवेरा जूस पिया जा सकता है. यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और इससे फैट बर्न की प्रक्रिया बढ़ती है. ऐसे में वजन घटाने के लिए एलोवेरा जूस पिया जा सकता है.

इम्यूनिटी मजबूत होती है

विज्ञापन

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए एलोवेरा जूस पिया जा सकता है. एलोवेरा जूस में विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक को मजबूत बनाते हैं.

किन लोगों को मिलता है फायदा

विज्ञापन
  • जिन लोगों को कब्ज की दिक्कत रहती है उन्हें एलोवेरा जूस पीने पर फायदा मिल सकता है.
  • स्किन की प्रॉब्लम्स से परेशान लोगों को एलोवेरा जूस से फायदा मिल सकता है.
  • खराब मेटाबॉलिज्म या मोटापे से परेशान लोगों को एलोवेरा जूस पीने पर फायदा मिल सकता है.
  • एलोवेरा जूस पीने पर लिवर की सेहत भी अच्छी रहती है. इससे लिवर को डिटॉक्स होने में भी मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें- मतली रोकना, गैस से राहत और ब्लड प्रेशर घटाना… एक नहीं बल्कि पूरे 7 फायदे देता है अदरक

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola