मतली रोकना, गैस से राहत और ब्लड प्रेशर घटाना... एक नहीं बल्कि पूरे 7 फायदे देता है अदरक

Adrak Khane Ke Fayde: अदरक खाने पर शरीर की कई दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है. यहां जानिए अदरक का सेवन करने पर कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं.

Adrak khane ke fayde
1 / 8
Adrak khane ke fayde

Ginger Benefits: अदरक रसोई का एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जिसे खाने में अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जाता है. यह चाय को कड़क करने के साथ ही खाने का स्वाद भी कई तरह से बदल देता है. लेकिन, अदरक केवल स्वाद में ही अच्छा नहीं है बल्कि सेहत को भी अनेक फायदे देता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, एंटी-इंफ्लेमेटरी और बायोएक्टिव गुण होते हैं जो सेहत को दुरुस्त रखने में मददगार होते हैं. यहां जानिए अदरक के सेवन से कौन से 7 फायदे मिलते हैं.

विज्ञापन

पाचन बेहतर होता है

पाचन बेहतर होता है 2 / 8

अदरक के सेवन से पाचन तंत्र को फायदा मिलता है. अदरक पाचन एंजाइम्स को सपोर्ट और प्रोमोट करता है. इससे डाइजेस्टिव ट्रैक्ट बेहतर होता है और पेट में गैस बनने की दिक्कत दूर होती है.

विज्ञापन

मतली रोकना

मतली रोकना 3 / 8

अगर जी मिचलाने लगे और उल्टी जैसा महसूस हो तो अदरक का टुकड़ा चबाया जा सकता है. अदरक चबाने से मतली रुक जाती है.

खांसी-जुकाम होता है दूर

खांसी-जुकाम होता है दूर 4 / 8

अदरक को पानी में उबालकर इस पानी को पीने पर खांसी और जुकाम से राहत मिल जाती है. गले में खराश हो तो शहद के साथ अदरक खाने पर फायदा मिलता है.

विज्ञापन

दिल की सेहत को फायदा

दिल की सेहत को फायदा 5 / 8

अदरक गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है. गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होने पर ब्लड फ्लो बेहतर होता है जिसका सीधा फायदा दिल को मिलता है.

ब्लड प्रेशर कम होता है

ब्लड प्रेशर कम होता है 6 / 8

अदरक के सेवन से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. अदरक रक्त वाहिनियों को रिलैक्स करता है. इससे हाई ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

पीरियड का दर्द कम होता है

पीरियड का दर्द कम होता है 7 / 8

पीरियड के दर्द को कम करने में अदरक काम आता है. अदरक को पानी में उबालकर पीने पर पीरियड क्रैम्प्स कम हो सकते हैं.

मजबूत होती है इम्यूनिटी

मजबूत होती है इम्यूनिटी 8 / 8

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में अदरक फायदेमंद साबित होता है. अदरक में पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ऐसे में अदरक के सेवन से इंफेक्शंस की संभावना कम होने लगती है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन