तेजी से खून कैसे बढ़ाएं? जानिए क्या खाने पर बढ़ने लगता है हीमाग्लोबिन, अनीमिया भी होगा दूर

Khoon Badhane Ke Liye Kya Khaye: अगर आप भी खून की कमी से परेशान हैं और अनीमिया हो गया है तो अपने खानपान में यहां बताई चीजों को शामिल कर लें. इन फूड्स से हीमोग्लोबिन बढ़ता है खून की कमी पूरी होती है.

How To Increase Blood
1 / 7
How To Increase Blood

How To Increase Blood: खून की कमी एक सामान्य समस्या है. खून में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) होता है. जब हीमोग्लोबिन कम होने लगता है तो इसे ही खून की कमी या अनीमिया कहा जाता है. हीमोग्लोबिन का काम है पूरे शरीर में ऑक्सीजन को कैरी करना या पहुंचाना. जब हीमोग्लोबिन कम होने लगता है तो सिर में दर्द होना, सांस फूलना, चक्कर आना, घबराहट होना, कमजोरी, थकान और ध्यान ना लगा पाने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. कभी लगता है कि हाथ-पैर ठंडे होने लगे हैं तो साथ ही ब्लड क्लॉट बनना बंद हो जाता है. ऐसे में हीमोग्लोबिन बढ़ाना जरूरी है. यहां जानिए वो कौन से फूड्स हैं जो रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में मदद करते हैं और हीमोग्लोबिन को बढ़ाकर खून की कमी (Khoon Ki Kami) दूर करते हैं.

विज्ञापन

विटामिन सी से भरपूर फूड्स

विटामिन सी से भरपूर फूड्स 2 / 7

शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़े इसके लिए विटामिन सी से भरपूर चीजें खाई जा सकती हैं. पपीता, संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी ब्रोकली, अंगूर और टमाटर में कई हद तक विटामिन सी मिल जाता है.

विज्ञापन

फॉलिक एसिड से भरपूर सब्जियां

फॉलिक एसिड से भरपूर सब्जियां 3 / 7

रेड ब्लड सेल्स बनाने में फॉलिक एसिड मदद करता है. फॉलिक एसिड हरी पत्तेदार सब्जियों, स्प्राउट्स, बींस, गेंहू के बीज, अनाज या मूंगफली में भी होता है. इसके लिए केला और ब्रोकली भी ले सकते हैं.

खाएं चुकंदर

खाएं चुकंदर 4 / 7

खून बढ़ाने के लिए आप चुकंदर खा सकते हैं. चुकंदर हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में काफी अच्छा साबित होता है. इसमें आयरन, फॉलिक एसिड, फाइबर और पौटेशियम भी होता है. यह रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करता है. रोजाना 1-2 चुकंदर पकाकर भी खाया जा सकता है या जूस बनाकर पिया जा सकता है.

विज्ञापन

अनार से बढ़ेगा खून

अनार से बढ़ेगा खून 5 / 7

खून बढ़ाने में अनार भी मददगार होता है. अनार में भरपूर आयरन होता है. अनार को ताजा खाया जा सकता है या इसे सूखा भी खा सकते हैं. अनार को हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ लिया जा सकता है, इसका असर बढ़ जाता है.

सेब भी देगा फायदा

सेब भी देगा फायदा 6 / 7

सेब खाने पर भी खून बढ़ सकता है. सेब में आयरन होता है और इसीलिए यह खून बढ़ाने में फायदेमंद साबित होता है.

विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स खाएं

ड्राई फ्रूट्स खाएं 7 / 7

खजूर, बादाम और किशमिश में भी आयरन होता है, इसीलिए इन्हें लिया जा सकता है. इसके अलावा गुड़ खाएं. गुड़ भी आयरन का अच्छा स्त्रोत होता है. इससे भी हीमाग्लोबिन बढ़ता है. यह भी पढ़ें- AIIMS के डॉक्टरों ने बताया फैटी लिवर कैसे होगा ठीक, इस तरह Fatty Liver हो सकता है रिवर्स अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन