Aloe Vera Benefits: एलोवेरा का इस्तेमाल अक्सर ही स्किन केयर या फिर हेयर केयर में किया जाता है. एलोवेरा का गूदा सनबर्न यानी धूप से जली स्किन को ठीक करता है, यह त्वचा को सूदिंग इफेक्ट्स देता है और स्किन पर हाइड्रेशन बनाए रखता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं एलोवेरो का जूस पीने पर भी शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं. एलोवेरा में विटामिन, खनिज, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फायदेमंद एंजाइम्स होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. ऐसे में यहां जानिए रोजाना एलोवेरा जूस पीने पर क्या-क्या होता है.
रोज एलोवेरा जूस पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Aloe Vera Juice
पाचन रहता है अच्छा
रोजाना एलोवेरा जूस पीने पर पाचन अच्छा रहने लगता है. इसमें नेचुरल लैक्सेविट गुण होते हैं जो कब्ज को दूर करते हैं. इस जूस को पीने पर पेट की गैस और एसिडिटी की समस्या भी दूर होने लगती है.
एलोवेरा जूस का एक बड़ा फायदा है कि यह शरीर के गंदे टॉक्सिंस को निकालता है. टॉक्सिंस निकालने पर शरीर अंदर से तो साफ होता ही है, इससे शरीर के बाहर भी असर दिखता है और त्वचा निखरती है.
कील-मुंहासे या फोड़े-फुंसियों से परेशान लोगों को एलोवेरा जूस पीने पर फायदा मिल सकता है. एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) से शरीर टॉक्सिंस को निकालता है जिससे त्वचा पर निखार आता है और फोड़े-फुंसियां कम होती हैं.
बढ़ते वजन को कम करने के लिए भी एलोवेरा जूस पिया जा सकता है. यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और इससे फैट बर्न की प्रक्रिया बढ़ती है. ऐसे में वजन घटाने के लिए एलोवेरा जूस पिया जा सकता है.
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए एलोवेरा जूस पिया जा सकता है. एलोवेरा जूस में विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक को मजबूत बनाते हैं.
किन लोगों को मिलता है फायदा
- जिन लोगों को कब्ज की दिक्कत रहती है उन्हें एलोवेरा जूस पीने पर फायदा मिल सकता है.
- स्किन की प्रॉब्लम्स से परेशान लोगों को एलोवेरा जूस से फायदा मिल सकता है.
- खराब मेटाबॉलिज्म या मोटापे से परेशान लोगों को एलोवेरा जूस पीने पर फायदा मिल सकता है.
- एलोवेरा जूस पीने पर लिवर की सेहत भी अच्छी रहती है. इससे लिवर को डिटॉक्स होने में भी मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें- मतली रोकना, गैस से राहत और ब्लड प्रेशर घटाना… एक नहीं बल्कि पूरे 7 फायदे देता है अदरक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.