Glowing Skin Diet: खानपान अच्छा हो तो उसका असर त्वचा पर भी नजर आता है. खासतौर से दुल्हन बनने जा रही लड़कियां कई महीनों पहले से ही अपनी त्वचा का ख्याल रखना शुरू कर देती हैं. लेकिन, चेहरा निखारने के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स ही काफी नहीं हैं बल्कि स्किन को अंदरूनी रूप से निखारने के लिए सही खानपान भी बड़ी भूमिका निभाता है. इसी बारे में बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता पांचाल. न्यूट्रिशनिस्ट ने ऐसे कुछ फलों (Fruits) का जिक्र किया है जिन्हें दुल्हन बनने वाली लड़कियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. श्वेता का कहना है कि इन फलों को खाने पर त्वचा अंदरूनी रूप से निखरती है और चेहरे पर बेदाग निखार नजर आने लगता है. ग्लोइंग स्किन के लिए आप भी आज से ही खाना शुरू कर दीजिए ये फल.
ब्राइडल ग्लो के लिए खाएं ये फल | Fruits For Bridal Glow
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता पांचाल का कहना है कि आने वाले 6 महीनों में अगर आपकी शादी हो रही है तो आपको अभी से कुछ फलों को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए. ये फल त्वचा को हाइड्रेशन, विटामिन सी, कोलेजन सपोर्ट और बेहतर ब्लड सर्कुलेशन देते हैं. इन फलों को खाने पर त्वचा साफ और निखरी हुई नजर आती है.
यह भी पढ़ें – पिंपल्स को 100% साफ कर देगी घर की ये चीज, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया इस्तेमाल करने का तरीका
मौसंबी
त्वचा को हाइड्रेशन देने के लिए मौसंबी खाई जा सकती है. यह विटामिन सी से भरपूर होती है और स्किन को सपल भी बनाए रखती है.
आंवला
विटामिन सी से भरपूर आंवला को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. आंवला में मौजूद विटामिन सी कोलेजन बूस्ट करने में मदद करता है, ब्लड प्यूरिफाई करता है और स्किन की इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मददगार होता है.
अनार
अगर चेहरे पर किसी तरह की पिग्मेंटेशन (Pigmentation) है, हीमोग्लोबिन का लेवल कम है या फिर किसी तरह के हार्मोनल इंबैलेंस से परेशान हैं तो अनार जरूर खाना चाहिए.
कीवी
कीवी भी विटामिन सी से भरपूर है और कोलेजन बूस्ट करने में मदद करता है. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि अगर आप वेजीटेरियन हैं तो खासतौर से कीवी (Kiwi) को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.
नारियल
न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि नारियल फल ही होता है और इसके सेवन से स्किन हाइड्रेटेड रहती है और साफ नजर आती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – धूप के कारण हो गई है टैनिंग तो बेसन में मिलाकर लगा लें ये 2 चीजें, मिनटों में निकलेगी डेड स्किन
संबंधित खबरें
Diwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
17 mins agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 hr agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 hr agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
5 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
18 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines