Bad Foods In 50s: व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है तो शरीर खानपान के साथ अलग तरह से रिएक्ट करने लगता है. 50 साल के होने के बाद व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म प्राकृतिक रूप से धीमा होने लगता है और दिल की दिक्कतों, ब्लड प्रेशर, इंफ्लेमेशन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों (Health Problems) की संभावना बढ़ने लगती है. ऐसे में उम्र 50 की ओर बढ़ने लगी है या 50 के पार हो गई है तो अपने खानपान में बदलाव करना जरूरी होता है. यहां ऐसे ही 15 फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें बढ़ती उम्र में नहीं खाना चाहिए.
यह भी पढ़ें – 21 दिनों तक अजवाइन का पानी पीने पर क्या होता है? यहां जानिए सेहत पर कैसे प्रभाव डालता है यह डिटॉक्स वॉटर
50 के बाद क्या नहीं खाना चाहिए
प्रोसेस्ड मीट
प्रोसेस्ड मीट में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है. इसे खाने पर ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) बढ़ सकता है और साथ ही दिल की दिक्कतों में इजाफा होता है.
सोडा
रेग्यूलर सोडा की बोतल में 40 ग्राम तक शुगर होती है. ऐसे में शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.
एल्कोहल
50 साल के बाद एल्कोहल का सेवन अगर जरूरत से ज्यादा किया जाए तो यह लिवर को खराब करने लगता है.
फ्रोजन पिज्जा
फ्रोजन पिज्जा ताजे पिज्जा के मुकाबले ज्यादा नुकसानदायक होता है. इसे खाने पर शरीर में सॉल्ट की मात्रा बढ़ सकती है.
फ्राइड फूड
तली-भुनी चीजें 50 के बाद आपकी सेहत को तेजी से खराब करती हैं. ये फूड्स रक्त धमनियों को ब्लॉक करने का काम करते हैं.
शुगरी ब्रेकफास्ट
नाश्ते में शुगरी ब्रेकफास्ट जैसे सीरियल्स वगैरह लेना सेहत को बिगाड़ने वाला साबित होता है. इनमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और पोषक तत्व कम होते हैं.
प्रोसेस्ड बेक्ड फूड्स
बाजार से खरीदे गए प्रोसेस्ड बेक्ड फूड्स प्रीजर्वेटिव्स और एडिटिव्स से भरपूर होते हैं. ये फूड्स इंफ्लेमेशन की वजह बनते हैं और सेहत को खराब कर सकते हैं.
एनर्जी ड्रिंक्स
ज्यादातर एनर्जी ड्रिंक्स में शुगर और कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है. 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति के लिए इन ड्रिंक्स को पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है.
मिठाइयां
जरूरत से ज्यादा मिठाइयां या अन्य मीठी चीजें जैसे चॉक्लेट, कैंडी या आइसक्रीम खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है. इनके बजाय नेचुरल शुगर वाले फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए.
कैंड फ्रूट्स
कैन में आने वाले फ्रूट्स यानी फलों को खाने से परहेज करना चाहिए. ये प्रोसेस्ड होते हैं और इनसे इंफ्लेमेशन बढ़ सकती है.
वेजीटेबल चिप्स
बाजार में वेजीटेबल चिप्स (Vegetables Chips) को हेल्दी बताकर बेचा जाता है. लेकिन, इन चिप्स को भी पॉटेटो चिप्स जैसे तेल में ही पकाया जाता है जिससे इनका फैट कंटेंट भी वैसा ही होता है.
बोतल वाली पास्ता सॉस
आजकल बाजार में पास्ता सॉस या अलग-अलग ग्रेवी बोतल में बेची जाती हैं. इनमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है और ये हाई कॉलेस्ट्रोल के रिस्क को बढ़ा सकते हैं.
प्रोटीन बार्स
बाजार में मिलने वाले प्रोटीन बार्स हेल्दी कहकर बेचे जाते हैं. लेकिन, ये सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं और इसीलिए इनके लेबल को पढ़ने के बाद ही इन्हें खाने के बारे में सोचना चाहिए.
केक मिक्स
केक बनाने के लिए पैकेट में केक मिक्स आते हैं. इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है और ये मोटापे या डायबिटीज की वजह बन सकते हैं.
फैंसी कॉफी ड्रिंक्स
घर पर बनी कॉफी हेल्दी है लेकिन बाहर से खरीदी गई बोतल या कैन वाली कॉफी में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है.
यह भी पढ़ें – एक महीने तक 5 भीगे बादाम खाने पर क्या होता है? जानिए शरीर पर कौन से बदलाव नजर आने लगेंगे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
14 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
20 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines