21 दिनों तक अजवाइन का पानी पीने पर क्या होता है? यहां जानिए सेहत पर कैसे प्रभाव डालता है यह डिटॉक्स वॉटर

Ajwain Water: अजवाइन का पानी पीने पर शरीर पर एक नहीं बल्कि कई तरह से असर पड़ता है. ऐसे में यहां जानिए अगर आप रोजाना खाली पेट अजवाइन का पानी पीते हैं तो इससे शरीर पर कौन-कौन से बदलाव नजर आते हैं.

Ajwain Water Benefits
1 / 7
Ajwain Water Benefits

Ajwain Ka Pani Pine Ke Fayde: अजवाइन रसोई का एक ऐसा मसाला है जिसके फायदे सेहत पर भी खूब नजर आते हैं. इसे इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. अजवाइन के फायदे (AJwain Benefits) पेट दर्द से लेकर वजन कम करने और श्वसन संबंधी दिक्कतों से छुटकारा दिलाने में भी असर दिखाते हैं. एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन को रातभर भिगोकर रख सकते हैं और अगली सुबह इस पानी को हल्का गर्म करके पिया जा सकता है. अजवाइन का पानी अपना असर दिखाने लगता है. ऐसे में यहां जानिए अजवाइन का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं.

विज्ञापन

एसिडिटी से राहत

एसिडिटी से राहत 2 / 7

अजवाइन का पानी पीने पर एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतों से राहत मिल सकती है. यह पेट के एंजाइम्स को बूस्ट करता है और अपना असर दिखाता है.

विज्ञापन

खांसी-जुकाम ठीक होता है

खांसी-जुकाम ठीक होता है3 / 7

अजवाइन का पानी पीने पर खांसी और जुकाम कम होने में मदद मिल सकती है. इससे बंद नाक की दिक्कत भी दूर होती है.

वजन घटाने के लिए

वजन घटाने के लिए 4 / 7

अजवाइन का पानी 21 दिनों तक रोजाना पिया जाए तो इससे वजन कम होने में मदद मिल सकती है. अजवाइन का पानी फैट लॉस में मददगार होता है.

विज्ञापन

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद 5 / 7

अजवाइन का पानी पीने पर यह जोड़ों में होने वाले दर्द को दूर करने में मदद करता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं.

ब्लड प्रेशर कम होता है

ब्लड प्रेशर कम होता है 6 / 7

अजवाइन का पानी पीने से ब्लड प्रेशर रेग्यूलेट हो सकता है. इससे रक्त धमिनयों को फायदा मिलता है.

विज्ञापन

कॉलेस्ट्रोल लेवल्स ठीक होते हैं

कॉलेस्ट्रोल लेवल्स ठीक होते हैं 7 / 7

रोजाना अजवाइन का पानी पिया जाए तो इससे गंदे कॉलेस्ट्रोल लेवल्स कम होने लगते हैं. अजवाइन का पानी पीने से अच्छा कॉलेस्ट्रोल बेहतर होने में भी फायदा मिलता है. यह भी पढ़ें -सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जैल लगाना चाहिए या नहीं? जानिए कैसा दिखता है असर अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन