एक महीने तक 5 भीगे बादाम खाने पर क्या होता है? जानिए शरीर पर कौन से बदलाव नजर आने लगेंगे

Almonds Benefits: बादाम सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं रोजाना भीगे हुए बादाम खाने पर क्या होता है? यहां जानिए भीगे बादाम के फायदे.

Soaked almonds benefits

रोज भीगे बादाम खाने के फायदे.

Eating Soaked Almonds Daily: बादाम सेहत के लिए सबसे फायदेमंद सूखे मेवों में से एक है. बादाम में हेल्दी फैट्स होते हैं, विटामिन होते हैं, प्रोटीन होता है और खनिज पाए जाते हैं. इसमें खासतौर से मैग्नीशियम और विटामिन ई होता है जो सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट्स कम होते हैं और इससे हेल्दी फैट्स भी मिलते हैं. ऐसे में अक्सर ही बादाम खाने की सलाह दी जाती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं रोजाना 5 भीगे बादाम (Bheege Badam) खाए जाएं तो सेहत पर क्या असर होता है? यहां जानिए एक महीने तक 5 भीगे बादाम खाने पर क्या होता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रोज 5 भीगे बादाम खाने के फायदे

पेट को फायदा – बादाम पेट पर हैवी लग सकते हैं लेकिन भीगे बादाम पाचन को फायदा देते हैं. भीगे बादाम टैनिंस और फाइटिक एसिड को कम करते हैं और इसीलिए पाचन में फायदेमंद साबित होते हैं और पेट फूलने जैसी दिक्कत से बचाते हैं.

एनर्जी लेवल्स – बादाम इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर साबित होते हैं. इनमें हेल्दी फैट्स होते हैं, प्रोटीन और फाइबर होता है और एनर्जी दिनभर धीरे-धीरे रिलीज होती है. इससे दिनभर स्टेडी एनर्जी लेवल्स रहते हैं.

विज्ञापन

त्वचा रहती है अच्छी – बादाम में विटामिन ई होता है जो स्किन के लिए एक पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट साबित होता है. इससे स्किन सेल्स प्रोटेक्ट होती हैं और सन एक्सपोजर या प्रदूषण से स्किन को डैमेज नहीं होता है. त्वचा हाइड्रेट होने में मदद मिलती है.

दिल की सेहत – बादाम कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करते हैं. बादाम के सेवन से गुड कॉलेस्ट्रोल मिलता है. इतना ही नहीं यह अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने में भी मदद करता है.

विज्ञापन

मेमोरी बूस्ट होती है – बादाम के फायदे मेमोरी को बूस्ट (Memory Boost) करने में दिखते हैं. इसमें मौजूद रिबोफ्लेविन होते हैं जो ब्रेन एक्टिविटी को बेहतर करने में मददगार होते हैं.

वेट बैलैंस होता है – बादाम में पोषक तत्व होते हैं और इसमें कैलोरी ज्यादा होती है. लेकिन, भीगे बादाम खाने पर कैलोरी कम हो जाती है जिससे पेट तो भरता ही है, साथ ही क्रेविंग्स भी कम होने लगती है. इसमें मौजूद फाइबर वजन मेंटेन करने में मदद करता है.

विज्ञापन

30 दिन बादाम खाना क्यों अच्छा है

बादाम ना सिर्फ सेहत को अच्छा रखते हैं बल्कि यह दिमाग को भी फायदे देते हैं. ऐसे में अगर भीगे बादाम खाकर दिन की शुरुआत की जाए आपका माइंडफुल मॉर्निंग रिचुअल बन जाता है. रोजाना 30 दिन यानी एक महीने तक 5 भीगे बादाम खाएं जाएं तो शरीर दुरुस्त रहने लगता है और मूड भी अच्छा रहता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ